News

इंडस्ट्री से सीखने की अनोखी पहल; एपेक्स फार्मेसी इंस्टिट्यूट के फार्म.डी छात्र-छात्राएं शैक्षणिक भ्रमण से हुए लाभान्वित

0 “सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट व पराग डेयरी में विद्यार्थियों ने समझीं आधुनिक औद्योगिक प्रक्रियाएं, गुणवत्ता नियंत्रण व पाश्चुरीकरण तकनीक”
चुनार, मिर्ज़ापुर। एपेक्स वेलकेयर ट्रस्ट द्वारा संचालित एपेक्स इंस्टिट्यूट ऑफ फार्मेसी, चुनार के प्रधानाचार्य प्रो. डॉ. सुनील मिस्त्री के दिशा-निर्देशन में फार्म.डी प्रथम एवं द्वितीय वर्ष के छात्र-छात्राओं के लिए वाराणसी के रामनगर औद्योगिक क्षेत्र में स्थित सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट तथा प्रतिष्ठित पराग डेयरी का औद्योगिक शैक्षणिक भ्रमण आयोजित किया गया। इस भ्रमण का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को औद्योगिक प्रक्रियाओं, गुणवत्ता नियंत्रण प्रणाली एवं आधुनिक तकनीकों का प्रत्यक्ष अनुभव प्रदान करना रहा।

भ्रमण के दौरान एपेक्स फार्मेसी के डॉ. विवेक कुमार पटेल, डॉ. दिपेंदु साहू एवं अनिल यादव के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट में वेस्टवॉटर ट्रीटमेंट प्रोसेस एवं एसटीपी संचालन की कार्यप्रणाली को नजदीक से समझा। वहीं पराग डेयरी में पाश्चुरीकरण प्रक्रिया, डेयरी उत्पादों के गुणवत्ता मानक तथा दूध से संबंधित माइक्रोबियल परीक्षणों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। इस इंडस्ट्रियल एक्सपोजर ने विद्यार्थियों को फार्मास्यूटिकल एवं फूड इंडस्ट्री के व्यावहारिक पहलुओं को समझने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान किया।

एपेक्स के चेयरमैन प्रो. डॉ. एस. के. सिंह ने बताया कि ऐसे शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों के ज्ञान को केवल पुस्तकीय दायरे तक सीमित नहीं रखते, बल्कि उन्हें वास्तविक औद्योगिक वातावरण में सीखने और अनुभव प्राप्त करने का अवसर देते हैं। इससे विद्यार्थियों का व्यावसायिक कौशल, आत्मविश्वास तथा भविष्य के लिए आवश्यक प्रायोगिक समझ विकसित होती है।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!