News

महिला दिवस के अवसर पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन
फोटोसहित
मीरजापुर।
विकास खंड पहाड़ी स्थित कंपोजिट विद्यालय टेढ़ा के सभागार में राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विज्ञान शिक्षक विजय कुमार श्रीवास्तव द्वारा महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, कवयित्री तथा उत्तर प्रदेश की प्रथम महिला राज्यपाल सरोजिनी नायडू के बारे में विस्तार से बताया गया तथा उनके द्वारा राष्ट्रीय महिला दिवस से संबंधित स्व -रचित कविता पाठ भी किया गया। भाषण प्रतियोगिता में कक्षा 7 के छात्र सत्यम भारती को प्रथम, कक्षा 8 की छात्रा रंजना को द्वितीय एवं धर्मेंद्र को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। उक्त कार्यक्रम में विद्यालय परिवार के सभी शिक्षक व उपस्थित बच्चों ने प्रतिभाग किया।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!