News

जवाहर नवोदय विद्यालय पटेहरा कला में स्काउट गाइड के प्रथम एवं द्वितीय सोपान का हुआ उद्घाटन

मीरजापुर।
पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय पटेहरा कला मिर्जापुर मे सोमवार, 16 फलवरी 2026 से स्काउट गाइड के पांच दिवसीय प्रथम एवं द्वितीय सोपान प्रगतिशील प्रशिक्षण शिविर कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इस कार्यक्रम में विद्यालय के कुल 32 स्काउट एवं 32 गाइड प्रतिभागी प्रतिभागिता कर रहे हैं।

विद्यालय के प्राचार्य श्रीराम सिंह ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्रीराम सिंह ने बताया कि स्काउट के माध्यम से छात्र अनुशासित एवं चरित्रवान बनना सीखते हैं। उन्होंने कहा कि आपदा में यह स्काउट गाइड लोगों की पूरी निष्ठा के साथ सहायता करते हैं।

अपने वक्तव्य में उन्होंने ये भी कहा कि प्रशिक्षण कार्यक्रम विद्यालय में 5 दिनों तक चलेगा, जिसमें प्रतिभागी आगे चलकर एक ईमानदार, कर्तव्य निष्ठ, समाजसेवी नागरिक के रूप में अपने आप को तैयार कर सकेंगे। स्काउट गाइड का प्रशिक्षण मुकेश कुमार सिंह एवं प्रदीप कुमार मौर्य जी के द्वारा दिया जा रहा है।

कार्यक्रम के प्रभारी जवाहर नवोदय विद्यालय के शिक्षक स्काउट मास्टर नईमुल्ला , स्काउट प्रभारी राजेश तिवारी एवं गाइड प्रभारी स्वेक्षा हैं। इस उद्घाटन समारोह में विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक अजय कुमार त्रिपाठी, राम लखन मौर्य, प्रकाश सर , उमेश कुमार सिंह , डॉ विपिन सिंह , वेद प्रकाश मिश्रा , राधे मोहन श्रीवास्तव ,ललिता कुमारी , विभा सिंह आदि उपस्थित रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!