News

जाति, धर्म, वर्ग से ऊपर उठकर आपस मे मेल जोल से रहना एकीकरण बैठक का मुख्य उद्देश्य; जनपद के महान विभूतियों के जन्म दिवस पर किया जाए आयोजन: राजू कनौजिया

0 ईद, होली दोनो आपसी भाईचारे व खुशियां बाटने का है त्यौहार, आपसी मेल जोल के साथ मनाए त्यौहार: जिलाधिकारी

0 जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला एकीकरण समिति की बैठक सम्पन

मीरजापुर। राष्ट्रीय एकता, भाई चारा, धर्म निरेपक्षता एवं लोकतंत्र की भावना बढ़ाने तथा साम्प्रदायिक एकता एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण को निरंतर कायम रखने हेतु जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला एकीकरण समिति की बैठक आहूत की गई। बैठक में मुख्य अतिथि अध्यक्ष जिला पंचायत राजू कनौजिया के अलावा जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार, पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक, मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार, जिला अध्यक्ष अपना दल एस इंजीनियर राम लौटन बिंद, परियोजना निदेशक डी0आर0डी0ए0 धरमजीत सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ सी0एल0 वर्मा, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डाॅ एस0के0 श्रीवास्तव के अलावा अधिकारी व गणमान्य नागरिक उपउस्थित रहें।

बैठक में मुख्य अतिथि अध्यक्ष जिला पंचायत राजू कनौजिया ने उपस्थित लोेगो को सम्बोधित करते हुए कहा कि जाति, धर्म, वर्ग से ऊपर उठकर यदि देखा जाए तो सभी लोग केवल मानव है और मानव होने के कारण प्रत्येक त्यौहारो के अवसरो पर आपसी भाई चारा बनाए रखना ही एकीकरण समिति की बैठक का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि जनपद मीरजापुर विभिन्न समुदायो के द्वारा आपसी मेल जोल व आपसी भाई चारे के कारण ही जाना जाता है। आगे भी इन बैठको के माध्यम से या बैठक में आए हुए जनपद के वरिष्ठ नागरिकगण आने वाली पीढ़ी को आपसी भाईचारा की परम्परा को बनाए रखने के दृष्टिगत युवा पीढ़ी को शिक्षित करें।

उन्होंने कहा कि जनपद के हमारे पुराने महान विभूति रहे है उनके जन्म दिवस के अवसर पर भी कार्यक्रम का आयोजन कर आने वाली पीढ़ी को उनके जीवन वृत्त के बारे में जानकारी देने की अपील की। उन्होंने जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक का ध्यान आकृष्ट करते हुए कहा कि नगर व ग्रामीण क्षेत्रो में ध्वनि पर्यावरण को कम करने अथवा रोकने के दृष्टिगत तेज ध्नवि से बजाए जाने वाले ध्वनि विस्तारक यंत्रो/डीजे पर प्रभावी नियंत्रण रखा जाए। उन्होंने यह भी कहा कि यह कार्य मात्र जिला प्रशासन/पुलिस प्रशासन का नहीं है अपितु हम सब की भी जिम्मेदारी है कि अपने घरो के आयोजनो में डीजे/ध्वनि विस्तारक को निर्धारित मानक के अनुसार व समय के अनुसार ही बजाए ताकि आगे आने वाली परीक्षाओ में छात्र-छात्राओ को परेशानी न हो सकें।

बैठक में उपस्थित लोगो को सम्बोधित करते हुए जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने कहा कि विभन्न त्यौहारो पर राष्ट्रीय एकता साम्प्रदायिक सौहार्द, आपसी भाईचारा व शान्ति व्यवस्था को बनाए रखना ही जिला एकीकरण समिति की बैठक का मुख्य उद्देश्य है। जिलाधिकारी ने कहा कि आगामी दिनो में ईद, होली दोनो त्यौहार आस पास ही पढ़ रहे है और यह दोनो पर्व आपसी भाई चारे को बढ़ावा देना व खुशियां बाटने का त्यौहार है आगामी दिनो में नवरात्र का भी पर्व है सभी लोग इन त्यौहारो को आपस में मिलजुलकर मनाते हुए खुशियां बाटे।

उन्होंने कहा कि इस बैठक का यह भी उद्देश्य है कि त्यौहारो के पूर्व यदि कहीं किसी को कोई समस्या दिखती है तो उसे जिला प्रशासन को अवगत कराएं ताकि समय रहते उसका निराकरण किया जा सकें। जिलाधिकारी बैठक में नगर के सड़क के मरम्मत पर उठाए गए मुद्दो पर कहा कि जल निगम विभाग द्वारा कुछ कार्य कराए जा रहे जिनके कारण से सड़को का मरम्मत लम्बित है जिल निगम के अधिकारियो को निर्देशित किया गया है कार्य में तेजी लाकर पूर्ण कराए उनका कार्य समाप्त होते ही सडको सुदृढ़ीकरण का कार्य जल्द ही कराया जाएगा।

उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त विभिन्न त्यौहारो पर किसी जन सुविधाए उपलब्ध कराने के दृष्टिगत नगर पालिका सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारियो को जैसे-पेयजल, विद्युत आपूर्ति, साफ सफाई, आदि कार्यो के लिए निर्देशित किया गया है कि समय से जहां आवश्यकता हो पूर्ण कराना सुनिश्चित कराए। उन्होंने कहा कि मीरजापुर आपसी भाई चारे के लिए व गंगा जमुनी तहजीब को कायम रखने के लिए जाना जाता है इसे आगे भी कायम रखने में अपना सहयोग प्रदान करें।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि प्रत्येेक त्यौहारो पर सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए है ताकि जनपद में शान्ति व्यवस्था बनाए रखने के साथ ही त्यौहारो को सकुशल सम्पन्न कराया जा सके। उन्होंने कहा कि यदि कहीं कोई विवाद की स्थिति किसी संज्ञान में आता है तो उसे समय रहते अवश्य अवगत करा दे ताकि उसका समाधान किया जा सके।

जिला अध्यक्ष अपना दल एस ने कहा कि जिला एकीकरण समिति की बैठको को नियमित रूप से कराया जाए। नियमित बैठको के होने से अनेक समस्याओ का समाधान किया जा सकता है।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!