मीरजापुर।
रोटरी क्लब मिर्जापुर इलीट के तत्वावधान मे महाशिवरात्रि पर्व पर तारकेश्वर महादेव मंदिर वासलीगंज में ठंडाई वितरण का कार्यक्रम किया गया, जिसमें आए हुए सभी श्रद्धालुओं को सदस्यों ने अपने हाथ से ठंडाई निकाल कर दिया और बाबा के प्रसाद पाने के बाद सभी भक्तों मन गदगद हो गया।
इस कार्यक्रम में अध्यक्ष रुचि अग्रवाल, सचिव वीना खंडेलवाल, असिस्टेंट गवर्नर विष्णु खंडेलवाल, वरिष्ठ सदस्य मोहम्मद परवेज खान, विक्रम जैन, सीए शैलेंद्र कटारे, हरि नारायण सिंह, महेश केसरवानी, संजय केसरी, आनंद गुप्ता, शरद श्रीवास्तव,सचिन अग्रवाल, आशीष खंडेलवाल, संदीप अग्रवाल, निधि सिंह, सारिका जैन, मीना कटारे, श्वेता केसरवानी, अर्चना खंडेलवाल आदि सदस्य मौजूद रहे।



