News

36 मदो/योजनाओं में मीरजापुर जनपद को ए श्रेणी प्राप्त, बी0, सी0 श्रेणी वाले अधिकारी अगले माह प्र्रगति में लाए सुधार अन्यथा होगी कड़ी कार्यवाही: जिलाधिकारी

जिलाधिकारी ने कर एवं करेत्तर, स्टाफ मीटिंग, सी0एम0 डैशबोर्ड राजस्व की बैठकर कर की समीक्षा

मीरजापुर। जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में कर एवं करेत्तर, स्टाफ मीटिंग, सी0एम0 डैशबोर्ड राजस्व की समीक्षा बैठक आहूत की गई। बैठक में 36 मदो/योजनाओ में जनपद को ए श्रेणी प्राप्त हुआ है।

जिलाधिकारी ने बी0, सी0 श्रेणी वाले अधिकारियो पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देशित किया कि अधिकारी अगले माह व्यक्तिगत रूचि लेते हुए प्रगति में सुधार लाए अन्यथा कड़ी कार्यवाही की जाएगी। जिन मदो/योजनाओ में ए श्रेणी प्राप्त है यथा- डिजिशक्ति, राइट आफ वे, उत्पन्न राजस्व बनाम लक्ष्य, लो रिस्क भवनों के मानचित्रो की स्वीकृति, शमन मानचित्र अनुमोदन, हाई रिस्क भवनों के मानचित्रो की स्वीकृति, पेट्रोल पंपों का सत्यापन मुद्रांकन, मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना सहायता योजना, मंडी आवक, औषधि विक्रय लाइसेंस, संकलित नमूना एवं कृत कार्यवाही औषधि, संकलित नमूना एवं कृत कार्रवाई खाद्य, एनएफएसएईपीडीएस लाभार्थी, धान खरीद योजना, अमृत दो, पीएम सम्मान निधि योजना, ट्रेड सर्टिफिकेट जारी करना, एलओआई के लिए आनलाइन आवेदन प्रक्रिया, लक्ष्य के सापेक्ष प्रवर्तन कार्यवाही, कृषि भूमि से गैर कृषि, अधिवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, ई खसरा खरीफ, ई खसरा रबि, एकीकृत आपदा राहत प्रबंधन, एंटी भू माफिया, जाति प्रमाण पत्र, धारा 89, धारा 98, निर्विवाद उत्तराधिकार, भू आवंटन पट्टा डैशबोर्ड, भूलेख, मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना सहायता योजना, साल्वेंसी सर्टिफिकेट, मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष, भूतपूर्व सैनिकों हेतु परिचय हेतु आनलाइन सेवाएं, सरकारी गैर कर राजस्व समेकित है।

राजस्व वसूली की समीक्षा के दौरान वाणिज्य कर, स्टाम्प, परिवहन, जी0एस0टी0, वन विभाग, विद्युत, नगर पालिका अहरौरा एवं कछवां की लक्ष्य सापेक्ष मासिक/वार्षिक प्रगति सही होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए सभी अधिकारियो को निर्देशित किया गया क लक्ष्य के सापेक्ष शत प्रतिशत पूर्ति सुनिश्चित करें।

आई0जी0आर0एस0 की समीक्षा के दौरान लम्बित प्रार्थना पत्रो वाले अधिकारियो को को निर्देशित करते हुए कहा कि आवेदन में मागे गए सम्बन्धित बिन्दुओ की सूचना ही प्रदान की जाए। यह भी कहा कि अधिकारी समय सीमा अन्दर आवेदन पत्रो का निस्तारण करे डिफाल्टर होने पर सम्बन्धित विभाग के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने अपर जिलाधिकारी भू0/रा0 को निर्देशित करते हुए कहा कि अधिक डिफाल्टर वाले अधिकारियो पर कड़ी कार्यवाही करें।

उन्होंने कहा कि मा0 मुख्यमंत्री जी की मंशा है शिकायतो के निस्तारण के समय गुणवत्ता का विशेष ध्यान दे ताकि फरियादी को बार-बार जिला/तहसील/ब्लाक मुख्यालय के चक्कर न काटना पड़े। उन्होंने कहा कि सभी जनपदीय अधिकारी 10 बजे 12 बजे तक अपने कार्यालय में बैठकर आने वाले फरियादियो की समस्याओ को सुनते हुए उनका निस्तारण करना सुनिश्चित करें। बैठक में अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 अजय कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी भू0/रा0 देवेन्द्र प्रताप सिंह, उप जिलाधिकारी सदर गुलाब चन्द्र, चुनार राजेश वर्मा, मड़िहान अनेग सिंह, लालगंज महेन्द्र सिंह, डिप्टी कलेक्टर संजीव यादव, सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!