News

मीडिएशन फार नेशन 2.0 के तहत 35 लाख के दावे का 25 लाख मे हुआ समझौता

0 पूर्णकालिक सचिव जिला विधिक सेवा प्रधिकरण श्रीमती पल्लवी सिंह की उपस्थिति में हुआ दोनो पक्षो का सुलहनामा
मीरजापुर।
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं उ० प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मीरजापुर के तत्वावधान में चल रहे अभियान मीडिएशन फार नेशन 2.0 के सफल आयोजन के अंतर्गत नीलेश द्विवेदी पुत्र मनोज कुमार द्विवेदी निवासी नई बस्ती रमईपट्टी, थाना कोतवाली बनाम सत्य प्रकाश त्रिपाठी पुत्र सूर्यकान्त त्रिपाठी निवासी- लक्ष्मणपुरम कालोनी, पोस्ट सदर, थाना- कोतवाली कटरा, जिला- मीरजापुर का मुकदमा, जो कि ₹35 लाख का विचाराधीन और न्यायालय में विगत 2 वर्षों से चल रहा था।

जिसे न्यायालय के द्वारा मिडिएशन हेतु मीडिएशन सेंटर के समक्ष भेजी गया था। इस प्रकरण मे मीडिएटर दिनेश प्रसाद त्रिपाठी द्वारा दोनो पक्षों को समझाकर मामले को ₹25 लाख में उक्त विवाद को समाप्त करते हुये मामले को समाप्त किया गया। मध्यस्थता अधिवक्ता दिनेश प्रसाद त्रिपाठी के द्वारा मीडिएशन फार नेशन 2.0 के सफल आयोजन के अन्तर्गत सुलह-समझौता कराया गया। यह समझौता श्रीमती पल्लवी सिंह पूर्ण कालिक सचिव जिला विधिक सेवा प्रधिकरण मीरजापुर की उपस्थिति में हुआ। साथ ही दोनो पक्षो ने उक्त सुलहनामा से खुशी जाहिर करते हुये मीडिएशन फार नेशन 2.0 के प्रति आभार भी व्यक्त किया।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!