News

₹10 लाख के 54.72 ग्राम अवैध हेरोईन के साथ बाल अपचारी एवं महिला सहित 3 अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर।
पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में 17 फलवरी 2026 को थाना चुनार पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी। अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन व क्षेत्राधिकारी चुनार के नेतृत्व में उप निरीक्षक हरिशंकर सिंह यादव व उप निरीक्षक सरोज कुमार चौबे मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना पर थाना क्षेत्र के ग्राम धौरहरा के पास से बाल अपचारी सहित 0्3 नफर अभियुक्त/अभियुक्ता रेखा सिंह पत्नी जय सिंह निवासी ग्राम धौरहरा थाना चुनार, दीपक पटेल पुत्र स्व0 दया पटेल निवासी ग्राम धौरहरा थाना चुनार व एक नफर बाल अपचारी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 54.72 ग्राम अवैध हेरोईन, जिसकी अनुमानित अंतराष्ट्रीय कीमत 10 लाख रूपये है बरामद किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय/जेल भेजा गया।
अभियुक्त रेखा सिंह का अपराधिक इतिहास देखे तो मु0अ0सं0- 125/2025 धारा 115(2),351(3),352,110 बीएनएस थाना चुनार मे, अभियुक्त दीपक पटेल के खिलाफ मु0अ0सं0- 326/2018 धारा 323,504,325 भादवि सहित कई मुकदमे थाना चुनार मे दर्ज है।
गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम मे उप निरीक्षक हरिशंकर यादव व उप निरीक्षक सरोज कुमार चौबे मय पुलिस टीम थाना चुनार शामिल रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!