News

संयुक्त टीम ने 204 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब संग 2 अंतर्राज्यीय शराब तस्कर गिरफ्तार; शराब तस्करी में प्रयुक्त कार किया सीज

मीरजापुर।
पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में थाना पड़री पुलिस व एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुरुवार, 19 फरवरी को मुखबिर की सूचना पर संयुक्त टीम ने थाना पड़री के सिन्धोरा सागर सेमर मार्ग से सघन चेकिंग कर बी-ब्रेजा कार अंकित वाहन संख्या बीआर 01 एफऐस 5180 सवार 2 अभियुक्तो रणधीर कुमार पुत्र स्व0 वीरचन्द्र राय निवासी बाकरपुर सर्मस्तपुर थाना राजापाकर जनपद वैशाली, बिहार व आशुतोष कुमार सिंह पुत्र जय प्रकाश सिंह निवासी हरपुर थाना राजापाकर जनपद वैशाली बिहार को गिरफ्तार किया गया।

तलाशी लेने पर 84 बोतल मैजिक मूमेन्ट (प्रत्येक बोतल 750ml), 108 बोतल रायल स्टेग (प्रत्येक बोतल 750ml) व 12 बोतल बलन्डर्स प्राइड (प्रत्येक बोतल 750ml) अवैध अंग्रेजी शराब (कुल 204 बोतल) बरामद हुई। गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना पड़री पर मु0अ0स0- 45/2026 धारा 60/63 आबकारी अधिनियम का पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय/जेल भेजा जा रहा है तथा शराब तस्करी में प्रयुक्त उपरोक्त वाहन को अन्तर्गत धारा 207 एमवी एक्ट में सीज किया व आबकारी अधिनियम के अंतर्गत वाहन जब्ती की कार्यवाही करायी जायेगी।

गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि उनके द्वारा हरियाणा से अवैध अंग्रेजी शराब बिहार ले जाकर ऊंचे दामों पर बेचा जाता है तथा प्राप्त धन से अपने तथा अपने परिवार का भरण-पोषोण करते है। बरामदशुदा अवैध शराब को उक्त वाहन में छिपाकर ले जा रहे थे कि पुलिस द्वारा हम लोगो को पकड़ लिया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम मे थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह, उप निरीक्षक राम नगीना यादव मय पुलिस टीम थाना पड़री एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त टीम शामिल रही।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!