News

टीबी उन्मूलन हेतु पुलिस लाइन में प्रशिक्षु पुलिस जवानों को किया जागरूक

मीरजापुर। टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के तहत पुलिस लाइन की पुलिस उपाधीक्षिका गायत्री यादव के उपस्थिति में मौजूद प्रशिक्षु पुलिस जवानों को शुक्रवार 20 फरवरी 2026 को स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा टीबी, एचआईवी एवं कैंसर रोग के विषय में विस्तृत जानकारी देते हुए जागरूक किया गया। इस दौरान पुलिस
लाइन में सीओ गायत्री यादव द्वारा मौजूद जवानों से स्वास्थ्य विभाग की टीम का परिचय कराते हुए कहा गया कि उपरोक्त रोग समाज के लिए एक बड़ी चुनौती है।

इसमें भारत के हर नागरिक को जागरूक होने की आवश्यकता है, ताकि समाज में ऐसी बीमारियों से होने वाले प्रतिकूल प्रभावों से बचाव किया जा सके। क्षय विभाग के डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर सतीश शंकर यादव द्वारा जवानों को टीबी रोग के समस्त लक्षणों से परिचित कराते हुए सरकारी स्तर से वर्तमान में दी जा रही सभी जांच एवं इलाज की निःशुल्क सुविधाओं की जानकारी विस्तार से दी गई।

कहा गया कि आप सभी आगामी समय में विभागीय जिम्मेदारियां के तहत निभाए जाने वाले शांति और सुरक्षा आदि के दायित्व के दौरान संज्ञान में आए लक्षण प्रभावित मरीज को सरकारी स्वास्थ्य केंद्र तक भेजने का भी फर्ज निभाने का प्रयास करते हैं तो यह जनहित एवं देश हित में एक बड़ा सराहनीय सहयोग सिद्ध होगा। पीएमडीटी कोऑर्डिनेटर दुर्गेश कुमार रावत द्वारा एचआईवी पीड़ित व्यक्तियों को संविधान द्वारा प्रदत्त मौलिक अधिकारों के विषय में बताया गया। साथ ही साथ कैंसर रोग के लक्षण व बचाव एवं उपचार पर भी प्रकाश डाला गया।

कार्यक्रम के अंत में एचआईवी काउंसलर अपर्णा त्रिपाठी द्वारा एचआईवी, एड्स के विषय में विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए रोग से संक्रमित होने कारण एवं बचाव की जानकारी प्रदान की गई। कहा गया की हर गर्भवती महिला को गर्भ के प्रारम्भिक तीन माह के दौरान एचआईवी जांच अवश्य करा लेना चाहिए, ताकि यदि मां में संक्रमण की स्थिति हो तो बच्चे को पॉजिटिव होने से बचाया जा सके। इस दौरान अखिलेश कुमार पांडेय, पंकज सिंह, अवध बिहारी कुशवाहा, प्रतिक, नीरज, आकाश यादव आदि मौजूद रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!