News

पांच दिवसीय निशुल्क योग शिविर का भव्य समापन; स्वस्थ व दीर्घायु जीवन का आधार है योग

मीरजापुर। युवा भारत की ओर से नगर के गणेशगंज स्थित केबीपीजी कॉलेज के बीएड विभाग में पांच दिवसीय निशुल्क योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर के समापन अवसर पर युवा भारत के सह राज्य प्रभारी राष्ट्रीय योग गुरु योगी ज्वाला सिंह ने बीएड अभ्यर्थियों योग आसन प्राणायाम के साथ ध्यान का विशेष अभ्यास कराते हुए कहाकि महर्षि पतंजलि जी ने मनुष्य को जीवन में पूर्ण रूप से स्वस्थ निरोग सुखमय एवं दीर्घायु जीवन के लिए अष्टांग योग के बारे में बताया है। जहां इसके आठ अंग, यम नियम आसन प्राणायाम प्रत्याहार धारणा ध्यान समाधि के विभिन्न चरण को जीवन में आत्मसात् कर और इसे अपने दिनचर्या का अहम हिस्सा बनाते हुए जीवन को पूर्ण रूप से स्वस्थ और निरोग बनाकर जीवन के उद्देश्यों को पूर्ण कर स्वास्थ के परम् लक्ष्यों की प्राप्ति कर सकता है।

इस अवसर पर विभागाध्यक्ष डॉ भवभूति मिश्रा ने कहाकि राष्ट्रीय योग गुरु योगी ज्वाला सिंह ने बीएड अभ्यर्थियों को पांच दिनों तक योग की विभिन्न शाखाओं से संबंधित, ज्ञानयोग भक्तियोग कर्मयोग राजयोग हठयोग लययोग योग नादयोग अष्टांग योग जैसे विशेष शाखाओं से जुड़े योग के विषयों का अनुपम संग्रह के अद्भुत ज्ञान से अभ्यासियों को परिचित कराते हुए, उन्हें जीवन में सदैव स्वस्थ एवं मस्त रहने का मूल मंत्र दिया।

इस अवसर पर विभाग की ओर से बीएड डॉ भवभूति मिश्रा व कॉलेज के समस्त सहयोगियों के द्वारा योग गुरु योगी ज्वाला सिंह एवम् इनके सहयोगी प्रवीण मौर्या को इनके योग सेवा के सुंदर कार्य व सहयोग के लिए अंग वस्त्र भेंट कर पौधा प्रदान करते हुए इनको सम्मानित किया।

कार्यक्रम के अंत में योग गुरु ने विभागाध्यक्ष डॉक्टर भवभूति मिश्रा की ओर से योग शिविर में पांच दिनों तक योग अभ्यास में शामिल होकर योग करने वाले समस्त अभ्यर्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया, जिसे प्राप्त कर अभ्यर्थियों के चेहरे खिलखिला
उठे। इस अवसर पर युवा भारत के जिला प्रभारी प्रवीण मौर्या जी अमोद कुमार जी डॉक्टर रोशनी सिंह जी प्रांकुर आनन्द जी प्रभुनाथ यादव जी के साथ बीएड के समस्त अभ्यर्थियों का अपार सहयोग रहा।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!