कछवा, मीरजापुर।
कछवा थाना क्षेत्र एक गांव की नाबालिग लड़की के साथ 14 फरवरी को तीन लोगों ने दुष्कर्म किया। दुष्कर्म का विडियो वायरल होने पर 20 फरवरी को पिड़िता के पिता के लिखित प्रार्थना पत्र पर कछवा थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गयी है।
बताया जाता है कि बीते 14 फरवरी को नाबालिग पिड़िता अपने घर से बकरी के चारा हेतु घास लेने बगल के गांव के खेत में गयी, जहां खेत के आसपास तीन लोग पहले से ही घूम रहे थे। उन्होंने देखा कि लड़की अकेले घास छिल रही है, तो एकांत का लाभ उठाकर तीनों ने बारी बारी से लड़की के साथ दुष्कर्म किया।
लड़की ने यह बात अपने घर बताना उचित नहीं समझा, लेकिन उन्ही तीनों लड़कों में से एक ने दुष्कर्म का विडियो बनाया और 20 फरवरी को वायरल किया। जब कुछ लोगों ने पिड़िता की पिता को वायरल विडियो दिखाया, तो परिवार के लोगों ने पड़िता से पूछा। ऐसे मे पिड़िता ने आपबीती अपने परिजनों को बताई। उसके बाद पिड़िता के पिता पिड़िता के साथ कछवा थाने पहुंचकर प्रार्थना पत्र दिए। थाना अध्यक्ष अमरजीत चौहान ने उच्चाधिकारियों को सुचित करते हुए प्राथमिकी दर्ज कर तत्काल आरोपी दुष्कर्मियों के घर दबिश दिया।
घटना की सुचना पर पुलिस उपाधीक्षक सदर मुनिंद्र पाल सिंह ने घटनास्थल पर जाकर यथास्थिति की जानकारी ली और पुलिस उपाधीक्षक सदर ने बताया कि जल्द ही पिड़िता को न्याय मिलेगा। थाना प्रभारी कछवा अमरजीत चौहान ने बताया कि उनमे से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होने बताया कि थाना कछवां पर मु0अ0सं0-33/2026 पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई।
अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक के निर्देशन मे त्वरित कार्यवाही करते हुए शनिवार, 21 फरवरी 2026 को नामजद 02 अभियुक्तों शिवा गौड़ उर्फ कल्लू पुत्र संतोष गौड़ निवासी विदापुर थाना कछवां व करन साहनी पुत्र राम सेवक साहनी निवासी विदापुर थाना कछवां को गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय/जेल भेजा गया है।



