मीरजापुर।
मां विंध्यवासिनी वेद गुरुकुलम् के तत्वावधान मे 12 बटुको का यज्ञोपवीत संस्कार वैदिक मंत्रोचार एवम संपूर्ण विधि विधान सहित भव्य समारोह के बीच रविवार, 22 फरवरी 2026 को समय प्रातः 8 बजे से सायः 4 बजे तक सिटी ब्लाक के पहाडी बरकछा (आरटीओ आफिस के पास) स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर पर संपन्न हुआ।
संवत्सर – काल्युक्त, मास – फाल्गुन, पक्ष – शुक्ल की तिथि – पंचमी, दिन – रविवार के शुभ अवसर पर आयोजित उक्त कार्यक्रम मे डा० सुकदेव त्रिपाठी प्रान्त संयोजक कुटुंब प्रबोधन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं मनोज पूर्वी क्षेत्र संपर्क प्रमुख राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, विभाग कार्यवाह विन्ध्याचल विभाग सच्चिदानंद त्रिपाठी, विभाग संपर्क प्रमुख केशव नाथ तिवारी, राष्ट्र सेविका समिति की विभाग कार्यवाहिका श्रीमती संध्या त्रिपाठी की गौरवमयी उपस्थिति रही।
मां विंध्यवासिनी वेद गुरुकुलम् के अध्यक्ष शम्भूनाथ तिवारी ऊर्फ नन्हे तिवारी ने बताया कि सनातन धर्म की परंपरा के अनुसार यज्ञोपवीत संस्कार किया गया। गुरुकुलम की ओर से इस परंपरा को मीरजापुर जनपद मे पहली बार सामूहिक रुप से शुभारंभ किया किया गया है। यज्ञोपवीत संस्कार में एक दर्जन से अधिक बटुकों ने भाग लिया। आठ से 12 वर्ष की आयु के बटुकों अर्थात बच्चों का यज्ञोपवीत संस्कार किया गया।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग संपर्क प्रमुख एवं वरिष्ठ समाजसेवी केशव नाथ तिवारी ऊर्फ मुन्ने तिवारी ने बताया कि यह संस्कार सनातन धर्म की पहचान हैं, लेकिन वर्तमान समय में लोग इसके महत्व को भूलते जा रहे हैं। ऐसे में इन सबके प्रति लोगों को जागरूक करना भी आवश्यक है। इसी के निमित्त वेद गुरुकुलम की स्थापना की गयी है और आज बटुको का यज्ञोपवित संस्कार वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि विधान से संपन्न किया।
इस अवसर पर प्रमुख रुप से आरएसएस के विभाग प्रचारक कौशल किशोर, संस्कृत भारती के प्रांत संयोजक नागेश चंद्र पांडेय, विभाग धर्म जागरण संयोजक वीरेंद्र मौर्य, राष्ट्र सेविका समिति की सह विभाग कार्यवाहिका श्रीमती सूर्या दूबे, आरएसएस के जिला संघचालक शरद चंद्र उपाध्याय, सह जिला कार्यवाह नीरज द्विवेदी, नगर व्यवस्था प्रमुख प्रदीप पांडेय, नगर प्रचारक अंजनी, बौद्धिक शिक्षण प्रमुख विमलेश अग्रहरि, इंजीनियर विवेक बरनवाल, राजेंद्र त्रिपाठी ऊर्फ लल्लू, प्रोफेसर नम्रता मिश्रा, डा. शीला सिंह, मंजूलता जायसवाल, सुनील तिवारी, संतोष अग्रहरि, गंगेश सिंह, संतोष मिश्रा आदि रहे।



