मीरजापुर.
रोटरी क्लब मिर्जापुर इलीट के तत्वावधान में यातायात सुरक्षा अभियान सुरक्षित सफर मुस्कुराता परिवार के कार्यक्रम के तहत आज शाम जेनेक्स होटल महंत शिवाला मिर्जापुर में यातायात क्षेत्राधिकार मुख्य अतिथि सुश्री गायत्री यादव (क्षेत्राधिकारी यातायात) और विशिष्ट अतिथि रणजीत तिवारी (प्रभारी यातायात) को क्लब के सदस्यों के द्वारा अंगवस्त्र और मोमेंटो के साथ उनका स्वागत किया गया।
साथ ही उन्होंने शहर के 50 ई-रिक्शा चालकों को यातायात के बारे में जानकारी दी। उन्हें किस तरह से सड़क जाम और चालकों को यातायात के विस्तृत जानकारी दिया गया और उन्हीं के हाथों सभी रिक्शा चालकों को टी-शर्ट और बैग दिया गया, जिसे पाने के बाद ई रिक्शा चालकों बेहद ही खुश दिखे।
अपने क्लब के अध्यक्ष रुचि अग्रवाल ने बताया कि हमारा क्लब समाज सेवा में तत्पर आगे खड़ा रहता है और हर माह कुछ न कुछ सामाजिक कार्यक्रम करता रहता है और आगे करता रहेगा।
इस कार्यक्रम के संयोजक वरिष्ठ सदस्य मोहम्मद रो. परवेज खान जी रहे।
कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि सुश्री गायत्री यादव (क्षेत्राधिकारी यातायात) विशिष्ट अतिथि रणजीत तिवारी (प्रभारी यातायात) मोहम्मद परवेज खान असिस्टेंट गवर्नर विष्णु खंडेलवाल, अध्यक्ष रुचि अग्रवाल, सचिव बिना खंडेलवाल, महेश केसरवानी, आनंद गुप्ता, आशीष खंडेलवाल, अनुज श्रीवास्तव, गौरव वर्मा, गौरव सिंह, संदीप अग्रवाल, शरद श्रीवास्तव शालू वर्मा, कोमल मिश्रा, अर्पिता सिंह, श्वेता केसरवानी, नीतू श्रीवास्तव आदि सदस्य मौजूद रहे।



