News

“विंध्य गौरव” स्मारिका का विमोचन एवं का गौरवशाली भारत विषयक संगोष्ठी का हुआ आयोजन

विंध्याचल, मीरजापुर। मां विंध्यवासिनी देवी धाम कॉरिडोर इंट्रेस प्लाजा में “गौरवशाली भारत फाउंडेशन” के तत्वावधान में सुगम्य पथ में देवालय के प्रथमांक “विंध्य गौरव” पुस्तिका का विमोचन एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

मुख्य अतिथि कमला कांत पांडेय राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सक्षम भारत ने अपने विचारों व्यक्त किए। विशिष्ट अतिथि कौशल किशोर विभाग प्रचारक विंध्याचल विभाग, एवं कार्यक्रम अध्यक्ष श्याम सुंदर केशरी नगर पालिका अध्यक्ष रहे।

नपाध्यक्ष ने कहा कि सक्षम समिति के लोगों के अंदर सेवा भाव कूट कूट भरा हुआ है। गौरव का विषय है कि मीरजापुर मंडल में यह पुस्तिका का विमोचन हुआ, जो बहुत ही सराहनीय कार्य है।
उन्होंने कहा कि नवरात्र मेले में नौ दिन फल वितरण, चश्मा वितरण का सेवा कार्य भी सराहनीय रहा है।

देवालयों की बात करें, तो समिति ऐसे दिव्यांगों के लिए करके उनके जीवन को आगे बढ़ाने में कार्य किया है। मेरे पास जब कोई अच्छे कार्य के लिए आता है मै उसके लिए सदैव खड़ा रहता हूं।
संचालन चंद्रमा प्रसाद ओझा सक्षम मीरजापुर सचिव एवं अध्यक्ष कार्यक्रम आयोजन समिति ने मंचासीन होकर अपने अपने विचारों को व्यापक रूप से व्यक्त किया।

गौरवशाली भारत के ट्रस्टी सुभाष सिंह ने कहाकि हम सबका लक्ष्य गौरवशाली भारत का स्मरण कर, भारतीय मूल, प्रवासी एवं मानवता की पीढ़ी में, गौरवशाली व्यक्तित्व का निर्माण करना है। हमारा फाउण्डेशन शिक्षा संस्थान परिवार, सेवाभावी व्यक्ति, समूह व विद्यार्थी, नागरिकजनों के मध्य नित्य नूतन की दिशा में कार्य कर रहा है।

कहाकि भारत का अतीत गौरवशाली रहा है, यहां प्रतिभाओं के गर्भ भण्डार दीप्तमान है, जो सदैव से विश्व का मार्गदर्शन कर रहे है। बताया कि गौरवशाली भारत फाउण्डेश ने चैत्र नवरात्र कार्यक्रम-2025 (सक्षम सेवा-विन्ध्य महोत्सव) विन्ध्याचल में सक्षम सेवा विन्ध्य महोत्सव” अन्तर्गत दिव्यांग समावेशी कार्यक्रम का उद्घाटन प्रारम्भ, चैत्र नवरात्र में 30 मार्च से 7 अप्रैल 2025 तक सक्षम जिला मीरजापुर एवं गौरवशाली भारत फाउण्डेशन के संयुक्त तत्वावधान में, काली खोह मोड के मुख्य सड़क मार्ग के गेट के पास में विविध कार्यक्रम कर, हजारों लोगो के निःशुल्क नेत्र परीक्षण, चश्मा वितरण सम्पन्न हुआ। इस दौरान विन्ध्य त्रिकोण परिक्रमा में ब्रती दर्शनार्थी के मध्य फलाहार तथा सरबत, जल द्वारा नवरात्र दौरान नियमित सेवा कार्य प्रारम्भ किया गया है।

इस दौरान गौरवशाली भारत फाउण्डेशन कार्यक्रम आयोजन/मार्गदर्शन समिति विन्ध्याचल मंत्री सुभाष सिंह ट्रस्टी व प्रबंधक, रीता सिंह ट्रस्टी आदि लोग उपस्थित रहें।

संरक्षक मण्डल ट्रस्टी चन्द्रमा प्रसाद ओझा अध्यक्ष/संरक्षक, डा0 श्याम नारायण सिंह उपाध्यक्ष, संजय श्रीवास्तव उपाध्यक्ष, कृष्ण कुमार अग्रहरि महामंत्री, डा. शार्दुल विक्रम सिंह मंत्री, ज्योति श्रीवास्तव महिला समन्वयक, नन्दलाल सरोज समन्वयक, डा. सौरभ सिंह सदस्य, रामसेवक बिन्द सदस्य, शैलेन्द्र पाण्डेय सदस्य कोषाध्यक्ष, इंजीनियर विवेक बरनवाल, शिवराम शर्मा, भावेश शर्मा, रत्नेश पांडेय आदि उपस्थित रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!