मीरजापुर।
सोमवार, 23 फरवरी 2026 को विधानसभा मड़िहान अंतर्गत मंडल मड़िहान मे लालगंज कलवारी मार्ग पर रजौहा से हरदी मिश्र वाया गढ़वा मार्ग का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का शिलान्यास पूर्व मंत्री एवं मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल द्वारा विधिवत पूजा-अर्चन के साथ किया गया। इस महत्वपूर्ण परियोजना की कुल लागत ₹26.49 करोड़ है तथा कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग (PWD) है।
प्रस्तावित निर्माण कार्य के अंतर्गत लंबाई 12.700 किमी संपर्क मार्ग का निर्माण किया जाएगा, जिससे क्षेत्रवासियों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी। उल्लेखनीय है कि इस मार्ग के निर्माण की मांग ग्रामीणों द्वारा लंबे समय से की जा रही थी। निर्माण कार्य पूर्ण होने के पश्चात क्षेत्र के लोगों को स्कूल, अस्पताल एवं बाजार आने-जाने मे काफी सुविधा प्राप्त होगी। शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों एवं क्षेत्रवासियों में विशेष उत्साह देखा गया तथा सभी ने विधायक का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष राकेश कोल, जिला पंचायत सदस्य मनीष सिंह, पूर्व अध्यक्ष विरेंद्र कोल, प्रधानाचार्य बेचन सिंह, मुन्ना सिंह, सहायक अभियंता एवं अवर अभियंता सहित तमाम ग्रामवासी उपस्थित रहे।



