News

विद्यालय प्रबंध समितियों को किया प्रशिक्षित

मीरजापुर। जिले के बेसिक शिक्षा विभाग अंतर्गत कार्यरत समस्त विद्यालय प्रबंध समितियों को प्रशिक्षित करने के लिए बेसिक शिक्षा अधिकारी के निर्देशन में जिले स्तर पर प्रशिक्षकों के लिए एकदिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन ब्लॉक संसाधन केंद्र नगर के सभागार में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी मुख्यालय रवींद्र शुक्ला द्वारा सरस्वती वंदना के साथ किया गया। कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न विकास खण्डों से आए हुए 52 प्रतिभागियों को प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षण में बालिका शिक्षा, आरटीई एक्ट, बाल अधिकार, पीएम पोषण, एसएमसी का गठन और इसके अधिकार,शारदा सर्वेक्षण, ऑपरेशन कायाकल्प जैसे विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा किया गया।

राज्य स्तरीय संदर्भदाता विजय कुमार श्रीवास्तव तथा रविशंकर यादव द्वारा उपरोक्त विभिन्न विषयों पर चर्चा-परिचर्चा, समूह कार्य, पीपीटी प्रदर्शन आदि माध्यमों से प्रशिक्षण प्रदान किया गया। समापन जिला समन्वयक सामुदायिक सहभागिता अरविंद गौतम द्वारा किया गया।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!