मीरजापुर।
थाना को0कटरा, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 22.02.2026 को वादी राकेश पुत्र कल्लूराम विश्वकर्मा निवासी पेहटी का चौराहा थाना को0शहर जनपद मीरजापुर द्वारा नामजद अभियुक्त के विरूद्ध वादी की बहन को मारना पीटना जिससे उनके सर में चोट आयी तथा ज्यादा रक्त बह जाने के कारण मृत्यु होने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गई ।
उक्त के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना को0कटरा पर मु0अ0सं0-47/2026 धारा 105 बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई । “अपर्णा रजत कौशिक” पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में अभियुक्त की यथाशीघ्र गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक को0कटरा को निर्देश दिए गए ।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना को0कटरा पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही करते हुए दिनांकः 22.02.2026 को उप निरीक्षक राजकुमार पाण्डेय मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर थाना को0कटरा क्षेत्र से मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त कपूर चन्द विश्वकर्मा पुत्र स्व0बसंतलाल विश्वकर्मा थाना को0कटरा जनपद मीरजापुर को अंतर्गत धारा 105 बीएनएस में गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया।
जनपद के विभिन्न थानों द्वारा कुल 08 नफर वारंटी गिरफ्तार —
“अपर्णा रजत कौशिक” पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान इनामियां, जिलाबदर, वारण्टी व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं प्रभावी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिया गया है । उक्त निर्देश के अनुक्रम में आज दिनांकः23.02.2025 को थाना ड्रमण्डगंज पुलिस द्वारा 02 नफर वारंटी, थाना को0कटरा पुलिस द्वारा 01 नफर वारंटी, थाना अदलहाट से पुलिस टीम द्वारा 03 नफर वारंटी व थाना हलिया पुलिस टीम द्वारा 02 नफर वारंटी उनके घरों से गिरफ्तार किया गया । इस प्रकार जनपद के विभिन्न थानों द्वारा विशेष अभियान चलाकर कुल 08 नफर वारंटी को गिरफ्तार कर मा0न्यायालय में प्रस्तुत किया गया ।
*3. जनपद में कानून/शान्ति-व्यवस्था बनाये रखने के क्रम में 14 व्यक्तियों का भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता(बीएनएसएस) अन्तर्गत धारा 170/126/135 में चालान किया गया, जिनका थानावार संख्यात्मक विवरण निम्नांकित है —*
थाना विंध्याचल-02
थाना कछवां-01
थाना अहरौरा-03
थाना संतनगर-05
थाना लालगंज-01
थाना चुनार-02



