0 शराब की दुकानों पर लगाए सी0सी0टी0वी0 कैमरा: पुलिस अधीक्षक
0 जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने आगामी चैत्र नवरात्र मेला की तैयारियो के सम्बंध में सम्बन्धित अधिकारियो व पण्डा समाज के अध्यक्ष व प्रतिनिधियो के साथ की बैठक
मीरजापुर। मां विन्ध्यवासिनी देवी के धाम विन्ध्याचल में आगामी 18/19 मार्च 2026 की मध्य रात्रि के से प्रारम्भ होकर 27 मार्च 2026 तक चलने वाले चैत्र नवरात्र मेला-2026 के तैयारियो के दृष्टिगत जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार व पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने कलेक्ट्रेट सभागार में सम्बन्धित अधिकारियो, कार्यदायी एजेंसियो व पण्डा समाज के अध्यक्ष एवं प्रतिनिधियो के साथ बैठक कर मेला प्रारम्भ होने के पूर्व सभी तैयारियां पूर्ण कराने का निर्देश दिया।
लोक निर्माण विभाग प्रान्तीय खण्ड/निर्माण खण्ड के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि रेलवे स्टेशन से मन्दिर तक जाने वाले रोड कंतित से विन्ध्याचल आने वाले मार्ग, नए ओवर ब्रिज से शिवपुर मार्ग सहित विन्ध्याचल मेला क्षेत्र के अन्दर व प्रयागराज, जौनपुर सहित अन्य मार्गो से विन्ध्याचल आने वाली सड़को को प्राथमिकता के आधार पर मरम्मत कराते हुए यात्रियो के आवागमन के लिए पूर्ण कराना सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी ने जल निगम व नगर पालिका के अधिकारियो को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि गलियो व सड़को पर सीवर अथवा नाली का पानी बहने पर सम्बन्धित अधिकारी के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करते हुए दण्डित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि कहीं भी गलियों व सड़को पर गंदा पानी व नाली का पानी न बहने पाए ताकि श्रद्धालु शुद्ध मन से मां का दर्शन पूजन कर सकें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक गलियो व मार्गो पर स्ट्रीट लाइट भी सही किया जाए।
अखाड़ा घाट से तिलठी/हरसिंहपुर की तरफ निर्माणाधीन पीपा पुल को एक सप्ताह के अन्दर पूर्ण कराने का निर्देश देते हुए जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग से कहा कि पुल े दोनो तरफ बैरीकेटिंग, लाइट व्यवस्था भी सुनिश्चित कराई जाए। उन्होंने कहा कि पीपा पुल नवरात्र मेला के दौरान केवल पैदल आना जाना संचालित रहेगा। पीपा पुल के दूसरे छोर अखाड़ा घाट के सामने अपर पुलिस अधीक्षक से कहा कि गया कि यात्रियो के सुविधा के दृष्टिगत स्थान चिन्हित करते हुए पार्किंग स्थल बनाया जाए जहां पर पेयजल, शौचालय व पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था भी सुनिश्चित कराई जाए।
सम्भागीय परिवहन अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि वाहनो की चेकिंग अभी से प्रारम्भ कर दे तथा शराब व अन्य मादक पदार्थो का सेवन कर नशे में वाहन चलाने वालो के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही किया जाए ताकि बड़ी दुर्घटना को रोका जा सकें। जिला आबकारी अधिकारी के द्वारा शराब व भांग की दुकानो को होली के दृष्टिगत यह सुनिश्चित करे कि दुकानों बन्दी के दौरान अनाधिकृत रूप से शराब की बिक्री न होने पाए। मेला क्षेत्र में बनाए जाने वाले वाहनो की पार्किंग की स्वीकृति प्रदान करते हुए पार्किंग स्थल पर कार्यरत ठेकेदार सहित उनके सभी कार्मिको/व्यक्तियो का नाम मोबाइल नम्बर आधार कार्ड प्राप्त करते हुए पुलिस सत्यापन भी कराया जाए।
पार्किंग स्थलो पर नगर पालिका/जिला पंचायत द्वारा निर्धारित वाहनो से पार्किंग शुल्क लिया जाए। अधिक/अवैध वसूली की शिकायत पर कार्यवाही भी सुनिश्चित की जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि विन्ध्याचल मेला में दूर दराज से आने वाले श्रद्धालुओ की सुविधा के दृष्टिगत जिस विभाग को जो जिम्मेदारी दी गई है उसे अभी से प्रारम्भ करते हुए मेला से पूर्व शत प्रतिशत कार्य पूर्ण करा लिया जाए।
पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने कहा कि शराब की लाइसेंसी दुकानो पर भी सी0सी0टी0वी0 कैमरा सुरक्षा के दृष्टिगत लगवाया जाए। उन्होंने कहा कि मेला क्षेत्र में दर्शनार्थियो की सुविधा के दृष्टिगत पर्याप्त मात्रा में पुलिस अधिकारियो को लगाए जाने के साथ ही पुलिस कंट्रोल रूम, खोया पाया शिविर, आवश्यकतानुसार बैरियर/बैरीकेटिंग, सादे एवं वर्दी महिला एवं पुरूष बल की तैनाती, मेला क्षेत्र के प्रमुख गलियो एवं परिसर में सी0सी0टी0वी0 कैमरा लगाते हुए कड़ी निगरानी की जाएगी।
अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 ने मेला क्षेत्र में कराए जाने वाले कार्यो की विस्तृत जानकारी देते हुए खराब हैण्डपम्पो की मरम्मत, शुलभ शौचालय, नाली, नालो की सफाई, आवारा पशुओ को पकड़वाने सभी वाहन स्टैण्डो पर रेट लिस्ट लगवाना, घाटो पर महिलाओं के वस्त्र बदलने की पर्याप्त व्यवस्था, मेला क्षेत्र/घाटो पर अस्थाई मजबूत बरीकेटिंग, गंगा किनारे विद्युत प्रकाश व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाए, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका मीरजापुर से कराने का निर्देश दिया गया।
इस अवसर अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत, अधिशासी अभियंता जल निगम अभाव शाखा ग्रामीण, अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खण्ड, सचिव मीरजापुर विन्ध्याचल विकास प्राधिकरण, सहायक निदेशक विद्युत, मुख्य चिकित्साधिकारी, स्टेशन अधीक्षक विन्ध्याचल सहित सभी सम्बन्धित अधिकारियो को अपने-अपने दयित्वों को समय से पूर्ण कराने का निर्देश दिया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नितेश सिंह, नगर मजिस्ट्रेट अविनाश सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ सी0एल0 वर्मा, प्रभागीय वनाधिकारी राकेश कुमार सहित विन्ध्य पण्डा के अध्यक्ष पंकज द्विवेदी, शनी दत्त पाठक, गुंजन मिश्रा सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।



