* मण्डलायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग में संचालित योजनाओं के प्रगति कार्य की समीक्षा कर दिया आवश्यक दिशा निर्देश
मीरजापुर। मण्डलायुक्त विन्ध्याचल मण्डल राजेश प्रकाश की अध्यक्षता में आयुक्त कार्यालय सभागार में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिसमे मण्डलीय अपर निदेशक, संयुक्त निदेशक, मण्डलीय कार्यक्रम प्रबन्धक एवं अन्य मण्डलीय टीम के साथ मण्डल के समस्त मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, मुख्य चिकित्सा अधिकरी एवं अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, आई०सी०डी०एस० तथा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा प्रतिभाग किया गया।
समीक्षा बैठक का आरम्भ विगत बैठक में दिये गये निर्देशों के अनुपालन पर चर्चा से की गई। बैठक में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन से आच्छादित विभिन्न कार्यक्रमों जैसे वित्तीय प्रगति समीक्षा, एच०एम०आई०एस० कार्यक्रम की समीक्षा, आर०सी०एच०/एन०सी०डी०/आभा आई०डी० (ई-कवच) कार्यक्रम की समीक्षा, कम्युनिटी प्रोसेस कार्यक्रम की समीक्षा, शहरी स्वास्थ्य मिशन कार्यक्रम की समीक्षा, क्वालिटी एश्योरेंश कार्यक्रम, राष्ट्रीय क्षयरोग कार्यक्रमों की उपलब्धियों की समीक्षा के साथ ही यूनिसेफ एवं अन्य सहयोगी संस्था समर्थित कार्यक्रमों की भी समीक्षा की गई।
समीक्षा बैठक में मण्डलायुकत द्वारा समस्त कार्यकमों की गहन समीक्षा करते हुए, कम प्रगति वाले बिन्दुओं पर 15 दिवस में सुधारात्मक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। आगामी होली त्योहार के दृष्टिगत मण्डलायुक्त द्वारा निर्देशित किया गया कि समस्त चिकित्सा इकाईयों पर चिकित्सको की ससमय उपस्थिति, जीवन रक्षक औषधियों, उपकरणों, आदि की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित किये जाने के निर्देश दिये गये।
मण्डल में संचालित समस्त स्वास्थ्य कार्यक्रमा/गतिविधियों की नियमित अनुश्रवण व समीक्षा प्रत्येक स्तर पर किये जाने के भी निर्देश दिये गये। मण्डलायुक्त ने बैठक में ब्लाको में ए0एन0एम0/आशाओं के द्वारा नियमित शिविर लगाकर टीकाकरण का प्रतिशत बढ़ाने का निर्देश दिया। उन्होंने आयुष्मान भारत के कम प्रगति पर भी नाराजगी व्यक्त करते हुए अधिक से अधिक हेल्थ कार्ड बनाने के निर्देश दिए। आभा आई0डी0 व शून्य से पांच वर्ष के बच्चो का भी आभा आईडी बनाने का निर्देश दिया।



