मीरजापुर।
पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय पटेहरा कला मिर्जापुर मे विगत 23 फरवरी से चल रहे चार दिवसीय वर्तनी लेखन प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हुआ। इस कार्यक्रम में विद्यालय में विद्यालय के कक्षा 6, 7 और 8वीं के छात्रों ने प्रतिभागिता की।
विद्यालय के प्राचार्य राम सिंह ने बताया कि यह कार्यक्रम पीएम श्री के अंतर्गत आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यशाला का प्रशिक्षण अजय कुमार सिंह द्वारा दी जा रही है। इस कार्यशाला के द्वारा छात्र शुद्ध स्पष्ट एवं साफ लेखन की विधि को सीख कर परीक्षा में अधिक अंक अर्जित कर सकते हैं।
समापन समारोह में विद्यालय के शिक्षक श्रीप्रकाश, वेद प्रकाश मिश्र, नीरज जयसवाल, महिमा सागर, श्यामजीत, अनामिका सिंह, डॉ. विपिन सिंह, बबिता दुबे, सुनील पाल, स्वेक्षा, अनुपम, श्याम जीत यादव आदि उपस्थित रहे।



