होली पर शांति व्यवस्था बनाए रखने पुलिस ने किया मार्च
फोटोसहित
कछवा, मीरजापुर। कछवा थाना क्षेत्र में होली त्योहार को देखते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस उपाधीक्षक मुनिंद्र पाल सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी कछवा अमरजीत चौहान सहित थाना सभी उपनिरीक्षक तथा वरिष्ठ आरक्षी, आरक्षी मोटरसाइकिल, पुलिस जीप आदि से मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में रूट मार्च किया। लोगों को आश्वस्त किया कि सभी लोग निश्चिंत होकर होली मनाएं। साथ ही हिदायत भी पुलिस द्वारा दी गयी कि त्योहार पर हुड़दंग भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
शाम को थाना परिसर में शांति समिति की बैठक कर शराब के दुकानदारों, ईंट भट्टा मालिको तथा डीजे मालिकों को बुलाकर थानाप्रभारी कछवा अमरजीत चौहान ने निर्देश दिया कि शराब की बिक्री होली के दिन एकदम नहीं होगी। यदि कहीं दुकान के बाहर शराब बिकती हुइ मिली तो शराब के सीसी के स्कैनर से पता कर लिया जाएगा, तो कार्यवाही निश्चित होगी। ईंट-भट्ठा मालिकों को भी निर्देश दिया गया कि भट्ठे पर कच्ची शराब नहीं बिकेगी न ही बनेगी, डीजे मालिकों को बताया गया कि होली पर कोशिश करें कि डीजे होली पर न बजे और बजता है, तो वाल्युम (ध्वनि) तेज नहीं होना चाहिए। वायल्युम तेज होने पर कानूनी कार्यवाही होगी। इस अवसर पर पवन उपाध्याय, अजय सेठ, जटाशंकर सिंह, गोपी सिंह, भोलाशंकर पाण्डेय, शुभम राय, उमाकांत सिंह आदि उपस्थित रहे।



