News

मीरजापुर नगर में पहली बार निकली भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा; जगह जघह अबीर गुलाल, जल वर्ष, रंग वर्षा, पुष्प वर्षा करते हुए यात्रा का ठंडई एवं जलपान के साथ लोगो ने किया स्वागत

0 ‘क्षणे रुष्टा क्षणे तुष्टा’ के भाव का परित्याग कर और धर्मो रक्षति रक्षित: के भाव को आत्मसात करे आगे बढे हिंदू समाज: विभाग प्रचारक कौशल किशोर
मीरजापुर।
भगवान नरसिंह शोभा यात्रा समिति मीरजापुर के तत्वावधान में नगर में पहली बार नरसिंह भगवान की भव्य एवं दिव्या शोभा यात्रा रंगोत्सव होली के उपलक्ष्य में बुधवार को निकली गई। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विंध्याचल विभाग के विभाग प्रचारक श्रीमान कौशल किशोर जी का सामाजिक समरसता के दृष्टिकोण सारगर्भित उद्बोधन/पाथेय प्राप्त हुआ।

विभाग पर कचारक कौशल किशोर जी ने कहा कि भगवान नरसिंह जी का दिव्य अवतार हमें स्मरण कराता है कि भक्त का विश्वास कभी व्यर्थ नहीं जाता। उनकी प्रकट हुई कृपा अधर्म पर धर्म की विजय का शाश्वत संदेश देती है। प्रभु श्री नरसिंह जी की अनुकंपा से आप सभी के जीवन में साहस, संतुलन, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का प्रकाश सदैव बना रहे, यही प्रार्थना है।

उन्होने कहाकि होली भारतीय संस्कृति का प्राचीन एवं ऐतिहासिक पर्व है, जो भक्त प्रह्लाद की अटूट आस्था तथा भगवान नरसिंह के अवतरण की पौराणिक मान्यता से जुड़ा है। यह पर्व अन्याय पर न्याय, अधर्म पर धर्म तथा असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है।

इसी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से शोभा यात्रा, पुष्प वर्षा एवं रंगोत्सव का आयोजन किया गया, जिससे समाज में आपसी भाईचारा, समरसता और राष्ट्रभक्ति की भावना सुदृढ़ हो सके।

उन्होने कहाकि सकल हिंदू समाज को एकरस करने के लिए क्षणे रुष्टा क्षणे तुष्टा, रुष्टा तुष्टा क्षणे क्षणे के भाव को परित्याग करना और धर्मो रक्षति रक्षित: के भाव को आत्मसात कर आगे बढाना होगा।

घंटाघर मैदान में सर्वप्रथम भगवान नरसिंह की सजी झांकी की दिव्य आरती कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विंध्याचल विभाग के विभाग प्रचारक कौशल किशोर, जिला प्रचारक मिर्जापुर रजत प्रताप, नगर प्रचारक मिर्ज़ापुर नगर अंजनी कुमार, नगर संघचालक अशोक कुमार सोनी, अध्यक्षता कर रहे लखनलाल केसरवानी, गुंजन चौधरी ‘गर्ग’, नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी इंजीनियर विवेक बरनवाल, गौरव ऊमर आदि ने उतारी।

तत्पश्चात भव्य झांकी के साथ सकल हिंदू समाज घंटाघर मैदान से निकलकर घंटाघर चौराहे से सिटी कोतवाली, बसनही बाजार, धुंधी कटरा, पान दरीबा, गुडहट्टी चौराहा से पेहटी का चौराहा होते हुए पक्की सरैया के रास्ते पुनः घंटाघर मैदान में पहुंची।

शोभा यात्रा के दौरान लोग जमकर अबीर गुलाल उड़ते हुए चल रहे थे, तो वही रास्ते में जगह-जगह हिंदू समाज द्धारा अबीर गुलाल, जल वर्ष, रंग वर्षा, पुष्प वर्षा करते हुए यात्रा का ठंडई एवं जलपान के साथ भव्य स्वागत भी कर रहे थे।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से विभाग धर्म जागरण संयोजक वीरेंद्र मौर्य, विभाग मार्ग प्रमुख शिवनारायण, विभाग घोष प्रमुख निलेश, भारतीय शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य अलख नारायण पांडे, लखन लाल केसरवानी, सह जिला कार्यवाह नीरज द्विवेदी, जिला व्यवस्था प्रमुख राजकुमार, जिला सह व्यवस्था प्रमुख श्याम जी, संजय सेठ, गुंजन चौधरी, सौमित्र बाजपेयी, जिला सोशल मीडिया प्रभारी आनंद गुप्ता, नगर कार्यवाह लखन अग्रवाल, सह नगर कार्यवाह रितेश, बौद्धिक शिक्षण प्रमुख विमलेश अग्रहरि, शारीरिक शिक्षण प्रमुख अखिलेश यादव, शिवशांत कुमार उर्फ सोनू दीक्षित, आशीष शर्मा, बालाजी, रामकृष्ण, रविंद्र जायसवाल, ओमप्रकाश सरोज, अमित श्रीनेत, मनीष गुप्ता, सभासद अलंकार जायसवाल, सभासद नीरज गुप्ता बैजू, सभासद गोवर्धन यादव टीटू, मनीष, अखिलेश अग्रहरि, हिमांशु अग्रहरि सहित भारी संख्या मे हिंदू समाज शोभायात्रा मे शामिल हुआ।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!