तहसीलो में आयोजित किया गया सम्पूर्ण समाधान दिवस
0 तहसील लालगंज में जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने आए हुए फरियादियो की सुनी समस्याएं, निस्तारण का सम्बन्धित अधिकारियो को दिया निर्देश
0 तहसील लालगंज में जिलाधिकारी के समक्ष प्राप्त 79 प्रार्थना पत्रो में से मौके पर 05 का किया गया निस्तारण
0 शिकायतकर्ता से फीडबैक लेने के दौरान गुणवत्ता संतोषजनक नहीं पाए जाने पर सम्बन्धित अधिकारियो के विरूद्ध होगी कठोरतम कार्यवाही -जिलाधिकारी
मीरजापुर। शासन के मंशाुनरूप जनपद के सभी तहसीलो में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। तहसील लालगंज में जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार, पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक, मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार ने आए हुए फरियादियो की समस्याओं को सुना। इस अवसर पर जिलाधिकारी केे समक्ष प्राप्त 79 प्रार्थना पत्रो में से मौके पर 05 प्रार्थना पत्रों को निस्तारित करते हुए शेष प्रार्थना पत्रो को सम्बन्धित अधिकारियो को इस निर्देश के साथ प्रेषित कि पूरी पारदर्शिता व गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण करना सुनिश्चित करें।
उन्होंने कहा कि यदि शिकायतकर्ता से फीडबैक लेने के दौरान गुणवत्ता संतोषजनक नहीं पाई जाती है तो सम्बन्धित अधिकारियो के विरूद्ध कठोरतम कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने उप जिलाधिकारी लालगंज को निर्देशित करते हुए कहा कि एक शिकायत को लेकर बार-बारे आने वाले ऐसे शिकायत से स्वंय वार्ता कर उनकी समस्याओं को सुनते हुए प्राथमिकता पर निस्तारण कराना सुनिश्चित करे ताकि एक ही शिकायत को लेकर शिकायर्ता को भटकना न पड़े। उन्होंने कहा कि जमीन विवाद के मामलो में राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीमे मौके जाते हुए दोनो पक्षो की उपस्थिति में उनके विवाद के कारण को सुनते हुए यथोचित न्याय उन्हें प्रदान करें।
उन्होंने कहा कि ग्राम सभाओ में कब्जा किए गए चकरोड के मामले व ग्राम सभाओ की जमीन आदि पर किए गए कब्जे को फसल कटने उपरान्त अतिक्रमण से मुक्त कराएं। उन्होंने अधिशासी अभियंता जल निगम ग्रामीण को निर्देशित करते हुए गर्मी को देखते हुए हर घर नल से जल योजना के अन्तर्गत शत प्रतिशत जलापूर्ति सुनिश्चित कराए यदि कहीं कोई खराबी हो तो उसे तत्काल दुरूस्त करा लिया जाए।
अधिशासी अभियंता विद्युत को जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि गलत बिल में सुधार सहित अन्य आ रही जनता की शिकायतो को प्राथमिकता के आधार पर उनका निस्तारण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि कितनी क्षमता का ट्रांसफार्मर कहा पर लगा हुआ है उसकी सूची बनाकर रखे ताकि निकट भविष्य ट्रांसफार्मरो में कोई खराबी है तो उसे समय रहते ठीक करा लिया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले फरियादियो के साथ मधुरता रखे।
इसी प्रकार जनपद के अन्य तहसीलो में यथा- तहसील सदर में अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में प्राप्त 81 प्रार्थना पत्रो में से 12 का निस्तारण, तहसील मड़िहान में अपर जिलाधिकारी भू0/रा0 देवेन्द्र प्रताप सिंह के समक्ष प्राप्त 39 प्रार्थना पत्रो में से 05 का निस्तारण एवं तहसील चुनार में अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे विजेता के समक्ष प्राप्त 66 प्रार्थना पत्रो में से 01 का निस्तारण करते हुए शेष प्रार्थना पत्रो को सम्बन्धित अधिकारियो को पूरी पारदर्शिता व गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण करने का निर्देश दिया।
तहसील लालगंज में परियोजना निदेशक डी0आर0डी0ए0 धरमजीत सिंह, प्रभागीय वनाधिकारी राकेश कुमार, उप जिलाधिकारी लालगंज महेन्द्र सिंह, उप जिलाधिकारी न्यायिक अंशुल हिन्दल, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ सी0एल0 वर्मा सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।


