News

पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय में विज्ञान, कला और सामाजिक विज्ञान की लगी भव्य प्रदर्शनी

मीरजापुर।
मंगलवार, 10 मार्च को पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय पटेहरा कलां में विज्ञान कला और सामाजिक विज्ञान का भव्य प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला कॉपरेटिव के चेयरमैन डा. जगदीश सिंह पटेल और प्राचार्य राम सिंह ने मां सरस्वती के प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन करके किया।

यह कार्यक्रम ए. के. त्रिपाठी, एस. सी. सिंह, शिल्पा सिंह, जे. एन. सिंह, श्रीप्रकाश, अरुण भट्ट, राजेश, एम. के. बरनवाल, स्वेता आनंद, संजय यादव, शालिनी, अनामिका सिंह, नित्याशा सिंह के नेतृत्व में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में कक्षा 6 से 12वीं तक के बच्चों ने प्रतिभाग किया।

 कार्यक्रम में जे एस जी एस विद्यालय मड़िहान, कम्पोजिट विद्यालय ककरद एवं कंपोजिट विद्यालय करौंदा के बच्चे भी अवलोकन के लिए उपस्थित रहे। इन बच्चों ने प्रदर्शनी के अवलोकन के बाद अपने अंदर क्रियात्मक सोच के विकसित करेंगे।

कार्यक्रम में लाइट सेंसर, स्मार्ट डस्टबिन मॉनिटरिंग सिस्टम, कचरा प्रबंधन कैसे करे, कार्बन प्यूरीफायर मॉडल, एसिड रेन के दुष्प्रभाव, कार्बन इमर्सन, कठपुतली, संसद भवन आदि मॉडलों का प्रदर्शन किया गया। सभी छात्रों ने अपने मॉडल पर विस्तार से प्रकाश डाला और बताया कि यह भविष्य में होने वाले विकरण, भूमंडली कारण के दुष्प्रभाव, अम्ल वर्षा के खतरे से कैसे बचा जाए इन सब पर छात्रों ने विस्तार से बताया।

   कार्यक्रम के समापन के बाद दूसरे विद्यालय से आये छात्रों को बबीता दुबे, अनामिका भारतीय के नेतृत्व में जलपान कराकर उनके विद्यालय भेजा गया। कार्यक्रम में राम लखन मौर्य, कमलेश, डॉ विपिन सिंह, नईम मुल्लाह, स्वेक्षा, अनुपम, वेद प्रकाश मिश्र, उमेश, राकेश, पूजा, महिमा, नीरज, श्याम, अमर, सौरव, राजेश ललिता, प्रेम, विभा, प्रांशु आदि शिक्षक एवं स्टाफ उपस्थित रहा।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!