News

फेक APK फाइल भेजकर अज्ञात व्यक्ति द्वारा पीड़ित के खाते से साइबर ठगी कर ₹ 35,678/- कछवां साइबर सेल टीम द्वारा पीड़ित के खाते में कराया गया वापस 
मीरजापुर। दिनांक 29.07.2025 को आवेदक यासिम सरवर अली निवासी ग्राम जोगीपुर थाना कछवां जनपद मीरजापुर द्वारा थाना कछवा साइबर सेल टीम को सूचना दी गई कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा फेक APK फाइल डाउनलोड कराकर आवेदक के खाते से धनराशि ₹ 50000/- की ठगी कर ली गई । प्राप्त सूचना के आधार पर थाना कछवां साइबर सेल टीम द्वारा NCRP पोर्टल पर शिकायत संख्या-33107250084173 पंजीकृत कर जांच प्रारंभ की गई ।

अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर के कुशल निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक नगर तथा क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में थाना कछवां की साइबर पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए जांच के दौरान साइबर ठगी की घटना से सम्बन्धित धनराशि में से ₹ 35,678/- को आवेदक के खाते में वापस करायी गई ।

धनराशि वापस प्राप्त होने पर आवेदक द्वारा थाना कछवां पर उपस्थित होकर मीरजापुर पुलिस के उच्चाधिकारी एवं थाना कछवां साइबर सेल टीम की सराहना करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया गया । साथ ही आवेदक को साइबर जागरूकता अभियान के अंतर्गत ऑनलाइन ठगी से बचाव के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई तथा भविष्य में अन्य लोगों को भी साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने हेतु प्रेरित किया गया ।

थाना कछवां साइबर सेल टीम मे निरीक्षक अमरजीत चौहान, प्रभारी निरीक्षक थाना कछवां, जनपद मीरजापुर, उपनिरीक्षक शाहिद यादव व आरक्षी संजीत कुमार मौर्य, थाना कछवां, मीरजापुर शामिल रहे। 

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!