ज़िला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एवं एनडीआरएफ के संयुक्त तत्वावधान में रोपवे आपात स्थिति में बचाव हेतु किया गया मॉक अभ्यास
मीरजापुर।
मीरजापुर में लगे कालिखोह (विंध्याचल) रोपवे पर किसी प्रकार की आपात स्थिति में होने पर बचाव के रोकथाम हेतु जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, एन०डी०आर०एफ, स्वास्थ्य विभाग, एनoसीoसी, अग्निशमन विभाग सहित अन्य हितधारकों ने बुधवार, 11 फरवरी 2026 को कालिखोह स्थित रोपवे पर संयुक्त मॉक अभ्यास किया।
इस मॉक अभ्यास कि भूमिका राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, नई दिल्ली से प्राप्त मार्गदर्शन के क्रम में जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार, एन०डी०आर०एफ 11 बटालियन उप महानिरीक्षक श्री मनोज कुमार शर्मा, अपर जिलाधिकारी (विo/रा)- प्रभारी अधिकारी (आपदा प्रबंधन) अजय कुमार सिंह द्वारा तैयार किया गया है।
उप कमांडेंट डॉक्टर विवेक सिंह की अगुवाई में एन०डी०आर०एफ टीम द्वारा इस संयुक्त मॉक अभ्यास को सक्षम में भाग लिया। इस पूरे मॉक अभ्यास को इंसीडेंट रिस्पांस सिस्टम के तहत किया गया जिससे आपसी समन्वय और तैयारियों का परीक्षण तथा सभी विभागों को इस प्रकार के आपात के दौरान अपनी-अपनी भूमिका निभाने के बारे में पता चला और आपदा के प्रभाव को कम करने की संभावना पर ध्यान दिया गया।
मॉक अभ्यास कार्यक्रम में सर्वप्रथम अपर जिलाधिकारी (विo/राo) की अध्यक्षता में 5 PM पर ऑन साइट टेबल टॉप मीटिंग करके मॉक अभ्यास की प्रक्रिया का निर्धारण किया गया एवं तत्पश्चात 05:30 PM बजे एन०डी०आर०एफ, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, एनoसीoसी, चिकित्सा विभाग एवं अग्निशमन विभाग द्वारा कुछ ऐसी स्थिति (पटकथा) बनाई गयी कि रोपवे फेल हो जाने के कारण रोपवे ट्रॉली में कुछ लोग फंस गए हैं एवं रोपवे स्थल पर आग लग गयी है। तत्क्रम में मॉक अभ्यास में एन०डी०आर०एफ द्वारा रोपवे रेस्क्यू करके प्रभावितों को बचाया गया।
इस माक एक्सरसाइज के टेबल टॉप मीटिंग एवं मॉक अभ्यास में – अपर जिलाधिकारी (विo/राo)- प्रभारी अधिकारी आपदा प्रबंधन अजय कुमार सिंह, डॉक्टर विवेक सिंह, एन०डी०आर०एफ 11 बटालियन उप कमांडेंट (एनडीआरफ), उपजिलाधिकारी संजीव यादव, नायाब तहसीलदार अरविंद पांडेय, एन०डी०आर०फ निरीक्षक कृष्ण कुमार यादव, आपदा विशेषज्ञ अंकुर गुप्ता , चिकित्साधिकारी डॉक्टर राजीव पांडेय, अग्निशमन विभाग की टीम, पुलिस विभाग की टीम स्वास्थ्य विभाग की टीम, एन0वाई0के0एस के स्वयंसेवकों की टीम।





