News

एनएचएम टीम ने किया मीरजापुर मंडलीय अस्पताल का निरीक्षण

मीरजापुर।
शुक्रवार, 13 मार्च को नेशनल हेल्थ मिशन के अंतर्गत गठित टीम ने मंडलीय जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। लखनऊ से आई इस टीम का टीम का नेतृत्व ज्वाइनट डायरेक्टर डॉक्टर अजय प्रताप सिंह द्वारा किया गया।

निरीक्षण में इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैबोरेट्री मेल फीमेल मेडिसिन वार्ड जिन वार्ड, आईसीयू तथा पेशेंट रजिस्ट्रेशन एवं सैंपल कलेक्शन सेंटर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत चल रहे कार्यक्रमों के प्रति संतोष व्यक्त किया गया और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों में रोगियों की संख्या और बढ़ाने पर जोर दिया गया। इस अवसर पर डा. सुनील सिंह आदि रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!