News

“राष्ट्रीय सेवा योजना व्यक्तित्व विकास का एक सशक्त माध्यम”: प्रोफेसर रविंद्र कुमार गौतम

विमलेश अग्रहरि, मिर्जापुर।

 जी.डी.बिनानी पी.जी. कॉलेज मिर्जापुर में राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाइयों के संयुक्त तत्वधान में चल रहे सप्त दिवसीय विशेष शिविर के तीसरे दिन शुक्रवार, 13 मार्च 2026 को स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम किया गया जिसके अंतर्गत प्रथम पाली में स्वच्छता जागरूकता रैली चयनित गांव में निकाली गई, जिसमें स्वयंसेवक व स्वयंसेविकाओं द्वारा स्वच्छता से संबंधित नारे जैसे “सभी रोगों की एक दवाई घर में रखो साफ सफाई” “स्वच्छता को अपनाना है बीमारी दूर भगाना है” आदि नारे लगा रहे थे तथा भ्रमण करते हुए शिविर स्थल पर आकर समाप्त हुई।

   शिविर के दूसरे पाली में राजनीति विज्ञान के प्रोफेसर डॉ. ध्रुव जी पांडे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने छात्रों को स्वच्छता के बारे में विस्तार से बताया और प्रत्येक छात्र-छात्राओं को सफाई से होने वाले लाभों के बारे में बताया तत्पश्चात शिविर स्थल पर औचक निरीक्षण करने पहुंचे महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ,वाराणसी के राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक प्रोफेसर रविंद्र कुमार गौतम जी उपस्थित हुए। 

 उन्होंने अपने संबोधन में विद्यार्थियों से कहा की राष्ट्रीय सेवा योजना व्यक्तित्व के निर्माण की पहली सीढ़ी है और निश्चित रूप से इन सात दिवस में अपने कार्यक्रम अधिकारियों के सानिध्य में रहकर आपके व्यक्तित्व का चौमुखी विकास संभव हो पाएगा। अगर ऐसा होता है, तो निश्चित रूप से शिविर की सार्थकता सिद्ध होगी कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर अशोक कुमार सिंह ने किया।

   कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉ.आशुतोष कुमार तिवारी तथा आभार कार्यक्रम अधिकारी डॉ. राम मोहन अस्थाना ने किया। कार्यक्रम में डॉक्टर वसीम अकरम अंसारी डॉ अभिषेक कुमार मौर्य डॉ. आशुतोष कुमार सिंह प्रोफेसर राजमोहन शर्मा, डां. अवधेश कुमार शुक्ला, भरत राज, राजीव कुमार सिंह तथा बड़ी संख्या में क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!