News

दो ग्राम पंचायतों में लगा ग्राम चौपाल, सात शिकायतों का मौके पर निस्तारण

मिथिलेश अग्रहरि, पड़री (मीरजापुर)।

 विकास खंड पहाड़ी के ग्राम पंचायत मनोहरपुर और गहीरा में शुक्रवार को पंचायत भवन पर ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में पहुंचे अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और कई मामलों का मौके पर ही समाधान कराया।

ग्राम पंचायत मनोहरपुर में जिला पंचायत राज अधिकारी संतोष कुमार और एडीओ पंचायत कृष्ण कुमार सिंह ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। यहां कुल तीन प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। इसमें राधेश्याम ने फार्मर रजिस्ट्री, कैलाश नाथ ने परिवार रजिस्टर तथा सरिता देवी ने आवास की मांग की।

अधिकारियों ने तीनों मामलों का मौके पर ही निस्तारण करा दिया। इसी क्रम में ग्राम पंचायत गहीरा में खंड विकास अधिकारी बबीता सिंह, एडीओ एसटी मनोहर लाल और ग्राम सचिव पंकज सिंह ने चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। यहां चार प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। शिव कुमार और रमेश सिंह ने परिवार रजिस्टर, उर्मिला ने आवास तथा लालचंद ने हैंडपंप मरम्मत की मांग की।

संबंधित अधिकारियों ने सभी शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कराया। चौपाल के दौरान ग्राम सचिव आशी दुबे, ग्राम प्रधान सरोजा देवी, प्रधान प्रतिनिधि जितेंद्र उर्फ बब्बू यादव, गहिरा में ग्राम सचिव पंकज सिंह, ग्राम प्रधान शिवकुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!