मीरजापुर।
बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से पहाड़ी विकास खंड अंतर्गत द्वितीय चरण में विभिन्न गांवों के 56 विद्यालय प्रबंध समितियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम ब्लॉक संसाधन केंद्र पहाड़ी के सभागार में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाध्यापक तथा विद्यालय प्रबंध समितियों के अध्यक्ष उपस्थित हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना तथा प्रेरक गीतों के माध्यम से किया गया।
प्रशिक्षण में आरटीई एक्ट, बाल अधिकार, पीएम पोषण, एसएमसी का गठन तथा अधिकार, शारदा सर्वेक्षण, ऑपरेशन कायाकल्प जैसे विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा राज्य स्तरीय संदर्भदाता विजय कुमार श्रीवास्तव तथा रवि शंकर यादव द्वारा किया गया।
विषयों पर चर्चा परिचर्चा, समूह कार्य, पीपीटी प्रदर्शन द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम में प्रतिभागियों द्वारा विद्यालय की उपलब्धियों के बारे में भी विचार व्यक्त किया गया।





