News

मुस्लिम भाईयो के साथ किया रोजा इफ़्तार
मीरजापुर।
अन्नपूर्णा एग्रो इंडस्ट्रीज एलएलपी परिसर मुंहकुंचवा में आयोजित रोज़ा इफ़्तारी में मिल में काम कर रहे मुस्लिम भाईयो के साथ इफ़्तारी की गई। जहाँ गर्म मौसम में बिना खाये पिए हमारे मुस्लिम भाई मिल की उन्नति में अपना योगदान निरंतर दे रहे हैं। काम के दबाव की वजह से बिना किसी अवकाश के रोज़े के बावजूद दिन रात मेहनत करते हैं। वही हम सब के लिए दुआ भी करते हैं। सभी मुस्लिम भाइयो को रमज़ान की मुबारकबाद दी गयी।
मिल मालिक शेष नाथ तिवारी, विशाल तिवारी, विकास तिवारी, राकेश तिवारी, लाला मिश्र, दीपक, अजय आदि रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!