News

विधायक रत्नाकर मिश्र ने एलईडी प्रचार वाहन को हरी झण्डी दिखा किया रवाना

0 वर्तमान सरकार की 09 वर्ष पूर्ण होने पर उपलब्धियो के बारे में दी जानकारी
मीरजापुर। नवनिर्माण के 9 वर्ष’’ संकल्प से सिद्धि सुरक्षा-सुशासन-समृद्धि, उत्तर प्रदेश में अभूतपूर्व विकास एवं सतत समृद्धि के 9 वर्ष पर आयोजित केन्द्र सरकार के 11 वर्ष एवं प्रदेश सरकार के 09 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज रोडवेज परिसर विन्ध्याचल में जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार के निर्देशन में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ विधायक नगर रत्नाकर मिश्र व विधायक मझवां शुचिस्मिता मौर्या के द्वारा दीप प्रज्जवलित कर एवं मां विन्ध्यावसिनी देवी के चित्र पर माल्यापर्ण कर किया गया।

 कार्यक्रम में उपाध्यक्ष राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग सोहन लाल श्रीमाली, विधायक नगर रत्नाकर मिश्र के द्वारा उपस्थित जन समूह को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार के 11 वर्ष व मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यना के नेतृत्व में सेवा, सुरक्षा व सुशासन के 09 वर्ष की जन कल्याणकारी योजनाओं के के बारे में प्रचार प्रसार के दृष्टिगत उपस्थित जनसमूह व प्रेस प्रतिनिधियो की जानकारी दी गई। इस अवसर पर विधायकगण व उपाध्यक्ष राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के द्वारा सूचना निदेशालय से विन्ध्याचल मेला क्षेत्र व मीरजापुर में जन कल्याणकारी योजनाओ के प्रचार प्रसार हेतु प्राप्त एल0ई0डी0 प्रचार वाहन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर जनपद के विभिन्न विभागो के द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी/स्टाल का अवलोकन भी किया गया।

 विधायक नगर ने प्रदेश सरकार की 9 वर्ष की उपलब्धियो के बारे में जानकारी देते हुए जनपद में प्रदेश सरकार द्वारा कराए गए कार्यो यथा-विन्ध्य कारीडोर, मेडिकल कालेज, विभिन्न सड़को का चैड़ीकरण, गंगा नदी पर कम्पनी घाट जमुनहिया से पुरजागीर की तरफ एवं विन्ध्याचल अखाड़ा घाट से हरसिंहपुर आने जाने के लिए बनाए गए पीपा पुल, विन्ध्य विश्वविद्यालय, गंगा नदी पर प्रस्तावित 06 लेन पुल विभिन्न पुल सहित अन्य विकास कार्यो के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जी द्वारा जनपद मीरजापुर विशेषकर विन्ध्याचल क्षेत्र के विकास के लिए हमेशा पाजिटिव सोच रही है जो आज सबको दिखाई पड़ रही है। उपाध्यक्ष राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग सोहन लाल श्रीमाली द्वारा जनपद में कराए गए विकास कार्यो के बारे में जानकारी दी गयी।

कार्यक्रम में सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग लखनऊ के पंजीकृत कलाकर/लोकगायक शिवलाल गुप्ता व उनकी टीम के द्वारा वर्तमान सरकार के 09 वर्ष की उपलब्धियो के बारे में अपने गीतो के माध्यम से प्रचार प्रसार किया गया। इसके पूर्व जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार व मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार ने जनप्रतिनिधिगण को अंगवस्त्रम, देवी चित्र व पुष्प् गुच्छ प्रदान कर स्वागत व अभिनन्दन किया गया।

कार्यक्रम का संचालन राजेश तिवारी ने किया। इस अवसर पर परियोजना निदेशक डी0आर0डी0ए0 धरमजीत सिंह, उपायुक्त एन0आर0एल0एम0 सुशान्त सिंह, उपायुक्त मनरेगा रमाशंकर सिंह, खण्ड विकास अधिकारी राजीव शर्मा, खण्ड विकास अधिकारी सिटी मुनीश कुमार, जिला सूचना अधिकारी ओम प्रकाश उपाध्याय सहित अन्य सभी सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!