News

टोटो से दबकर 4 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत
मड़िहान, मीरजापुर।
   मड़िहान थाना क्षेत्र के कस्बा स्थित सिंचाई डाक बंगला के पास बुधवार को एक दर्दनाक हादसे में 4 वर्षीय मासूम की मौत हो गई। घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

   प्राप्त जानकारी के अनुसार, मड़िहान कस्बा निवासी विजय सोनकर का 4 वर्षीय पुत्र अभी घर के पास खेल रहा था। इसी दौरान पड़ोसी का टोटो (ई-रिक्शा) वहां पहुंचा। मासूम टोटो पर चढ़ने की कोशिश कर रहा था, तभी उसका पैर फिसल गया और वह नीचे गिर पड़ा। गिरते ही टोटो का पिछला हिस्सा उसकी गर्दन पर चढ़ गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

परिजन तत्काल बच्चे को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मड़िहान ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए उसे मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया। लेकिन अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मासूम को मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!