मीरजापुर। प्रत्येक वर्षो की भाॅति इस वर्ष भी पूज्य श्री सिंधी पंचायत मिर्जापुर के तत्वावधान मे श्री झूले लाल महोत्सव बडे धूमधाम से नगर के स्टेशन रोड स्थित मोटवानी भवन में मनाया गया। आयोजन मे कलश पूजा (कुनडी पूजा) हुई। आगरा से आई विद्या शर्मा, रायपुर के विशाल खट्टर व लखनऊ के पवन व उनकी टीम ने भजन कीर्तन करके मौज मचा दी।

सिंधी पंचायत के अघ्यक्ष हरीशंकर मोटवानी ने अपने इष्ट देव वरुण अवतार श्री झूले लाल जी की जीवनी बताते हुये उनके बताये गये मार्ग पर चलने का आवाहन किया। मेले मे पंचायत के सभी पुरुष व महिलाओ ने बढ चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के उपरांत भंडारे मे लोगो ने प्रसाद ग्रहण किया।

अघ्यक्ष हरीशंकर मोटवानी ने बताया कि यह मेला इस बार उत्तर प्रदेश सिन्धी अकादमी व श्री पूज्य सिंधी पंचायत मिर्जापुर दारा चेटी चंड्र मेला मनाया गया। नगर पालिका के चेयरमैन श्याम सुंदर केशरी, वैश्य व्यापारी नेता शैलेन्द्र अग्रहरि आदि की गरिमामयी उपस्थिति हुई, जिन्हे पंचायत की ओर से अंगवस्त्रम एवं स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गया।
मेले मे जगदीश, गोपीनाथ, अशोक, राजकुमार मोटवानी, विशाल दास, महेश, रवि, भूरल दास, घनश्याम मोटवानी, लक्ष्मण वाधवानी आदि अपने परिवार के साथ उपस्थित रहे।





