News

22 मार्च को संघ स्वयंसेवकों का नगर मे निकलेगा विराट पथ संचलन

मीरजापुर।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मीरजापुर के तत्वावधान मे हिंदू नववर्ष एवं संघ के 101 वें वर्केष मे प्रवेश के उपलक्ष्य मे विराट पथ संचलन रविवार, २२ मार्च २०२६ को बी.एल.जे. मैदान महुवरिया से निकलेगा। स्वयंसेवकों के एकत्रीकरण का समय दोपहर 2 बजे तक है। इस दौरान मुख्य वक्ता संघ के काशी प्रांत प्रचारक रमेश जी का उद्बोधन प्राप्त होगा।

जिला प्रचारक रजत प्रताप जी ने बताया कि पथ संचलन बीएलजे मैदान महुअरिया से निकालकर गिरधर का चौराहा, बेलतर, डंकीनगंज चौराहा, तेलियागंज, अनगढ़ रोड होते हुए केशव धाम संघ कार्यालय से शुक्लहा, तहसील चौराहा के रास्ते पुन: बीएलजे मैदान मे पहुचकर समाप्त होगी।

सभी राष्ट्रभक्त बंधुओं से स्वयंसेवको ने आग्रह किया है कि पूर्ण गणवेश में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!