News

हरियाली पुरुष ने भरुहना स्थित प्रांगण में किया अश्वगंधा के पौध का रोपण

मीरजापुर।
अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में कार्य करने वाले कंपोजिट विद्यालय टेढ़ा पहाड़ी मिर्जापुर में कार्यरत विज्ञान शिक्षक विजय कुमार श्रीवास्तव उर्फ हरियाली पुरुष द्वारा शहर के भरुहना स्थित एक प्रांगण में अश्वगंधा के वृक्ष का रोपण किया गया। अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस के संबंध में आयोजित गोष्ठी में प्रतिवर्ष 21 मार्च को मनाए जाने के मुख्य उद्देश्य तथा पर्यावरण संरक्षण के लाभ तथा आज के समय में इसकी आवश्यकता पर विस्तृत प्रकाश डाला गया।

उनके द्वारा बताया गया कि 2012 में संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा घोषित इस दिवस पर वृक्षारोपण अभियानों को बढ़ावा दिया जाता है। 2025 में वन और भोजन तथा 2026 में वन और अर्थव्यवस्थाएं इस दिवस के मुख्य थीम रहे। हमें लोगों के भोजन, आश्रय और रोजगार के लिए वनों पर निर्भर रहना होता है, इसलिए हम पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में निरंतर प्रयास करें। इस अवसर पर राजेश कुमार, आर्यांश, गौरव, सृजन, संजय कुमार सहित कई लोगों ने अपने विचार व्यक्त किये।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!