News

चोरी के अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी गयी मोबाइल फोन बरामद

अहरौरा, मीरजापुर। 20 मार्च को वादी अशोक पुत्र स्व0 राजाराम निवासी मूजडीह खेमईपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अज्ञात के विरूद्ध मोबाइल चोरी के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गयी। इस सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना अहरौरा मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई।

24 मार्च को थाना अहरौरा पुलिस टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित प्रकाश में आये अभियुक्त गयुम पुत्र अब्दुल करीम निवासी बुढादेई थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर को अंतर्गत धारा 305(ए), 331(4), 317(2) बीएनएस में गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्त के कब्जे से चोरी का मोबाइल फोन बरामद किया गया। उक्त के सम्बन्ध में नियमानुसार विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार जेल भेज दिया गया।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!