० रम्भा कोल एवं अमित दूबे ने ली समाजवादी पार्टी की सदस्यता
फोटोसहित
मिर्जापुर। सोमवार को डा0 राम मनोहर लोहिया जी की जयंती पर समाजवादी पार्टी का कारवां एक बार फिर बढ़ा। जब पूर्व विधायक भाई लाल कोल की दो बार ग्राम प्रधान रही श्रीमती रम्भा देवी और अमित दूबे ने पार्टी का दामन थामा।
यह सिर्फ दो लोगों का जुड़ना नहीं है, बल्कि एक सोच, एक विश्वास और बदलाव की उम्मीद का जुड़ना है। रम्भा देवी, जो लंबे समय से समाज के बीच रहकर लोगों की समस्याओं को समझती रही हैं, अब उसी सेवा भाव को एक बड़े मंच पर लेकर आई हैं। वहीं अमित दूबे, जो युवाओं के बीच अपनी सादगी और सक्रियता के लिए जाने जाते हैं, अब नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ने को तैयार हैं।
सदस्यता कार्यक्रम में मौजूद लोगों के चेहरों पर एक अलग ही खुशी और उम्मीद देखने को मिली। ऐसा लगा जैसे हर कोई इस बात से आश्वस्त हो कि अब आवाज और भी मजबूत होगी, मुद्दे और भी स्पष्टता से उठेंगे।
रम्भा देवी ने भावुक होकर कहा कि समाज की सेवा उनके जीवन का उद्देश्य रहा है और अब समाजवादी पार्टी के साथ मिलकर वह इस जिम्मेदारी को और मजबूती से निभाएंगी। उन्होने कहा कि बाबू जी भाई लाल कोल के अधूरे सपने को हम समाजवादी पार्टी के अनुरूप छानबे विधान छेत्र मे पार्टी की खोई प्रतिष्ठा को फिर से वापस लाऊगी और उनके कर्मभूमि छानबे विधान सभा छेत्र मे मिशन 2027 मे समाजवादी पार्टी की सरकार बनवाने मे अहम भूमिका होगी। अमित दूबे ने भी अपने शब्दों में यह भरोसा दिलाया कि वे युवाओं की उम्मीदों पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करेंगे।
यह जुड़ाव सिर्फ एक राजनीतिक कदम नहीं, बल्कि मिर्जापुर में एक नई शुरुआत का संकेत है, की एक ऐसा कदम, जो आने वाले समय में बदलाव की कहानी लिख सकता है। जिला अध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने कहा कि इनके आने से पॉचो विधान सभा के चुनाव में मजबूती मिलेगी।


