मीरजापुर।
नवरात्रि के छष्टम दिवस पर मां विंध्यवासिनी धाम मे मां गंगा के पावन आंचल में मां गंगा महा आरती में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक रजत प्रताप एवं मिर्जापुर जनपद के प्रशासनिक अधिकारी शामिल हुए। पक्का घाट विंध्याचल विंध्य विकास परिषद के तत्वावधान में आयोजित नवरात्रि के छष्टम दिवस मां गंगा महा आरती में मुख्य रूप से यजमान जिला प्रचारक रजत प्रताप एवं सह नगर कार्यवाह शैलेश, जिला सेवा प्रमुख कवि, जिला शारीरिक प्रमुख मनोज ने विश्व कल्याण हेतु मां गंगा की आरती कर वंदना एवं प्रार्थना किया।
आरती प्रमुख रामानंद तिवारी के सहयोगियों द्वारा संकल्प के साथ मां गंगा मईया का विशेष पूजन कराकर महा आरती प्रारंभ किया गया। आरती के बाद मुख्य अतिथि को अंग वस्त्र व मां गंगा का चित्र देकर सम्मानित किया गया। मां गंगा की आरती देखने आए हजारों श्रद्धालुओं भाग लिया आरती के बाद श्रद्धालुओं को महाप्रसाद दिया गया।
आरती में मुख्य रूप से रामानंद तिवारी एवं उनकी सहयोगी टीम, जिला शारीरिक प्रमुख मनोज, सेवा प्रमुख कवि, सक्रिय स्वयंसेवक के मुन्ना लाल, संतोष, नितिन, आनंद तिवारी, रितिक, रमेश, रामजी, हिमांशु, गगन, अमित श्रीनेत, सह नगर कार्यवाह शैलेश, सुनील मुख्य रूप से आरती में शामिल हुए।





