मीरजापुर।
पुराणों में वर्णित बृहद त्रिकोण यात्रा का शुभारंभ गिरिजापुर तीर्थ क्षेत्र न्यास के तत्वावधान में श्री बूढ़े नाथ महादेव मंदिर के महंत स्वामी योगानंद गिरी जी महाराज के नेतृत्व में बुधवार, 25 मार्च को आयोजित हुआ।
त्रिकोण यात्रा बूढ़े नाथ महादेव मंदिर प्रांगण से महाआरती के पश्चात बृहद त्रिकोण दर्शन यात्रा प्रारंभ होकर पंचमुखी महादेव, तारकेश्वर महादेव, संकट मोचन के पश्चात् लोहदी कला स्थित नागा कुटी विश्रामस्थल, लोहदी महावीर काली खोह, अष्टभुजा, नन्दजा देवी, कंकाल काली, रामेश्वर महादेव, तारा माता होते हुए विंध्याचल मां विंध्यवासिनी मन्दिर, बटुक भैरव, लाल भैरव, दूध नाथ महादेव, बावन भगवान, शिवाला महंत, नारघाट काली मन्दिर सभी मन्दिरों में दर्शन पूजन एवं आरती के पश्चात प्राचीन श्री बूढ़े नाथ महादेव मंदिर प्रांगण में त्रिकोण यात्रा का समापन किया गया।
यात्रा में प्रमुख रूप से गौरव ऊमर, सन्दर्भ पाण्डेय, आशुतोष तिवारी, बाला जी कसेरा, विशाल मालवीय, जगत गिरि जी, आशुतोष तिवारी, दिन्यानन्द गिरि, बलराम गिरी, गोपाल दास, तेजबलि, राजू गिरी, सीता दास, सीमा दास, गिरिजा शंकर, शुभम मिश्रा, दिव्यांश अग्रवाल, पंकज यादव, कुन्दन महाराज, मंगल यादव समेत कई श्रद्धालु पावन पुनीत बृहद त्रिकोण यात्रा में सम्मिलित हुए।





