मीरजापुर। श्री राम जन्मोत्सव भव्य शोभायात्रा समिति के आयोजन के तहत नगर के संगमोहाल स्थित हनुमान मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाई गई। सर्वप्रथम दीप प्रज्वलित कर पूज्य आचार्य अगस्त्य जी व बटुकों द्वारा स्वस्तिवाचन कर कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इस अवसर पर श्री द्वादश ज्योतिलिंग संगम क्षेत्र, श्री राम जानकी मन्दिर ट्रस्ट सुन्दरवन भदोही की पीठाधीश्वर पूज्य साध्वी माता राजलक्ष्मी ने सभी राम भक्तो को राम नवमी की बधाई व आशीर्वाद देते हुए कहा की प्रभु राम का जन्मोत्सव पूरे विश्व में मनाया जा रहा है, राम की मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम कहा जाता है
प्रभु श्री राम भगवान विष्णु का सातवां अवतार माना जाता है।
उन्होने बताया की राम के नाम मे शक्ति है, अयोध्या मे प्रभु राम की भव्य मन्दिर का निर्माण हुआ, जो हमारे आस्था के प्रतिक है।इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के प्रान्त संगठन मंत्री नितिन ने कहा की पूरे भारत में रामोत्सव के कार्यक्रम किये जा रहे हैं, लोग उत्साह के साथ मना रहे हैं, विश्व हिन्दू परिषद आज बड़े स्तर पर रामोत्सव कार्यक्रम कर रहा हैं, मीरजापुर नगर की ऐतिहासिक शोभायात्रा बन गई, यहा का हिन्दू समाज रामभक्ति मे झूम रहा है, हर तरह राम के गुड़ गाये जा रहे हैं, मर्दाया पुरूषोस्तम भगवान राम की तरह हमारे अन्दर भी प्रभु राम के गुड़ रहे, यात्रा सुरक्षित व व्यवस्थित तरिके से पूर्ण हो।
इस अवसर पर पूर्व प्रान्त संगठन मंत्री मनोज श्रीवास्तव ने शोभायात्रा समिति के बारे में विस्तार पूर्वक बताया की प्रभु श्री राम की यात्रा जब प्रारम्भ हुई तो पचास की संख्या में लोग रहते थे और सब हसते थे, प्रभु की कृपा से आज यह यात्रा बहुत बड़ी हो गयी हैं लाखो की संख्या में रामभक्त सम्मिलित होते हैं, पूरे नगर को भगवा मय करके सजाते है पूरे यात्रा मे सैकड़ों जगह पर भक्त स्वागत ,पुष्प वर्षा व जलपान फलहार की व्यवस्था करते हैं।
इस अवसर पर विश्व हिन्दू परिषद के नगर अध्यक्ष व शोभायात्रा समिति के अध्यक्ष राज माहेश्वरी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता व प्रान्त सत्संग प्रमुख व शोभायात्रा के सर्व व्यवस्था प्रमुख महेश तिवारी ने कुशल संचालन किया।
इस अवसर पर प्रान्त उपाध्यक्ष विद्याभूषण, विभाग प्रचारक कौशल जी, विभाग मंत्री रामचन्द्र शुक्ल, विभाग संगठन मंत्री अमित, विभाग संयोजक प्रवीण, जिलाध्यक्ष माता सहाय, जिला मंत्री श्रीकृष्ण सिंह, जिला सह मंत्री अभय मिश्रा प्रान्त टोली सदस्य सत्संग विभाग अखिलेश तिवारी, प्रचार – प्रसार प्रमुख अरविन्द सारस्वत शोभायात्रा समिति के मंत्री बृजेश गुप्ता, प्रभारी राहुल चंद जैन वायु, संयोजक शुभम गुप्ता, कोषाध्यक्ष रोहित जैन, सुरक्षा प्रमुख पवन ऊमर, महिला प्रभारी शिखा अग्रवाल, महिला सह प्रमुख सपना सिंह, शैफाली जैन, पूनम केशरी, विधायक मड़िहान रमाशंकर पटेल, विधायक रत्नाकर मिश्र, जिला पंचायत अध्यक्ष राजू कनोजिया, नगरपालिका अध्यक्ष श्यामसुन्दर केशरी, पूर्व चेयरमैन मनोज जायसवाल, पिछड़ा आयोग के उपाध्यक्ष सोहन जी, जिला अध्यक्ष लालबहादुर सरोज, पूर्व जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह, रवि साहू, मनोज दमकल, गौरव उमर, अखिलेश तिवारी, विजय दूबे, सूर्या सिंह, पवन शर्मा, श्याम सोनी, सूरज सेठ, शिवम सोनी, हिमांशु मोदनवाल, गोलू के साथ लाखो की संख्या में रामभक्त सम्मिलित हुए।





