मीरजापुर।
रामनवमी के पावन अवसर पर भारतीय किसान संघ के अखिल भारतीय महामंत्री मोहिनी मोहन मिश्रा ने काशी प्रांत के विभिन्न जिलों के प्रवास कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को वाराणसी (काशी) का दौरा किया।
अपने प्रवास के दौरान उन्होंने सर्वप्रथम पवित्र गंगा नदी में स्नान किया और देश व समाज की समृद्धि की कामना की। इसके पश्चात उन्होंने विश्व प्रसिद्ध काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन कर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर उनके साथ प्रांत अध्यक्ष इंद्रासन प्रसाद सिंह, प्रांत संगठन मंत्री राम चेला, प्रांत महामंत्री रवि शेखर सहित अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान संगठन के विस्तार, किसानों से संवाद और विभिन्न जिलों में संगठनात्मक गतिविधियों को सुदृढ़ करने पर भी चर्चा की गई। इस प्रवास को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा गया। यह जानकारी मान सिंह प्रांत प्रचार प्रमुख भारतीय किसान संघ काशी प्रांत ने दी।





