पड़री (मिर्जापुर)।
विकास खंड पहाड़ी के ग्राम पंचायत पड़री व टौंगा में शुक्रवार को शासन के निर्देश पर जन चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर उनके निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
ग्राम पंचायत पड़री में आयोजित जन चौपाल में मुख्य अतिथि प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ आनंद कुमार सिंह रहे एडीओ एसटी मनोहर लाल, ग्राम विकास अधिकारी अखिलेश श्रीवास्तव व ग्राम प्रधान रामदेव सरोज मौजूद रहे। यहां चार प्रार्थनापत्र प्राप्त हुए, जिनमें परिवार रजिस्टर की नकल, शौचालय निर्माण और आवास की मांग प्रमुख रही।
वहीं ग्राम पंचायत टौंगा में ग्राम पंचायत अधिकारी अखिलेश दुबे व ग्राम प्रधान व्यास जी बिंद की उपस्थिति में जन चौपाल संपन्न हुई। यहां तीन प्रार्थनापत्र प्राप्त हुए, जिनमें आवास, परिवार रजिस्टर की नकल और हैंडपंप मरम्मत से जुड़ी समस्याएं शामिल रहीं।
जन चौपाल में पंचायत सहायक, रोजगार सेवक, विनोद सिंह, प्रीति, इजहार अहमद, जीतलाल, सचिन कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। अधिकारियों ने प्राप्त प्रार्थनापत्रों के शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया।





