News

डीएम के निर्देश के बाद भी नहीं सुधरी पुरानी बाजार विजयपुर के सड़क की सेहत

0 पखवाड़ा बीता, नाली निर्माण भी शुरू नहीं; गंदा पानी सड़क पर, बढ़ा बीमारी का खतरा
जिगना, मीरजापुर।
विकास खंड छानबे के ग्राम पंचायत विजयपुर स्थित पुरानी बाजार के राम-राम चौराहा मार्ग बदहाल व जर्जर स्थिति में बना हुआ है। सड़क जर्जर होने से आवागमन प्रभावित है और राहगीर व बाइक सवार आए दिन गिरकर चोटिल हो रहे हैं।स्थानीय अधिवक्ता/भारत सरकार के नोटरी श्रीश कुमार अग्रहरी ने क्षेत्रीय लोगो के साथ ही साथ जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर सड़क मरम्मत व नाली निर्माण की मांग की थी।

इस पर जिलाधिकारी ने 13 मार्च को खंड विकास अधिकारी छानबे को आवश्यक निर्देश दिए थे, लेकिन एक पखवाड़ा बीत जाने के बाद भी जमीनी स्तर पर कोई काम शुरू नहीं हो सका है।
ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग का निर्माण करीब दस वर्ष पूर्व हुआ था, जिसके बाद से इसकी मरम्मत नहीं कराई गई। वर्तमान में सड़क पूरी तरह गड्ढों में तब्दील हो चुकी है।नाली निर्माण न होने के कारण घरों का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है, जिससे सड़क और अधिक खराब हो रही है। साथ ही गंदगी के चलते संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है।

ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों एवं ग्राम पंचायत पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई है। बाजार निवासी द्वारिका अग्रहरी, मुन्ना, राजू, विवेक अग्रहरी, अशोक अग्रहरी, भुल्ली जायसवाल, राजकुमार, श्यामचंद्र सहित अन्य लोगों ने प्रशासन से जल्द समस्या के समाधान की मांग की है।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!