News

घरेलू विजली के चपेट मे आने से 55 वर्षीय अधेड की मौत

चुनार, मीरजापुर। चुनार कोतवाली क्षेत्र के गांगपुर गांव निवासी नारद पुत्र लालजीने रविवार को सुबह घर मे रखे हुए लोहे के बक्से को खोलकर कपड़ा रख रहें थे कि बक्से का ढक्कन उपर से गुजर रहे कटे हुए तार से टच हो गया, जिसके चलते बक्से में करेंट उतर गया और नारद करेंट के चपेटे में आ गए। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई।

परिजनों ने नारद को एक निजी अस्पताल में लें गये, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत्यु घोषित कर दिया। परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे मे लेकर शव को पोस्टमार्टम हाउस मिर्जापुर भेज दिया। उनकी असामायिक मृत्यु हो जाने से परिवार में गहरा शोक ब्याप्त है और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। कोतवाल विजयशंकर सिंह पटेल ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के गागपुर गावं मे नारद नामक ब्यक्ती की मौत विजली की करंट लगने से हो गई, शव को पुलिस कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!