News

नवनिर्मित वाह्य न्यायालय मे दो न्यायालय व आवास, कार्यालय का मुख्य न्यायाधीश ने किया शुभारंभ
फोटोसहित
चुनार, मीरजापुर। नवनिर्मित वाह्य न्यायालय मे दो न्यायालय व आवास, कार्यालय आदि का शुभारंभ उच्च न्यायालय प्रयागराज के मुख्य न्यायाधीश अरूण भंसाली ने मंगलवार की शाम को पर प्रयागराज से वर्चुअली उद्घाटन किया। इस दौरान न्यायालय में बतौर मुख्य अतिथि उच्च न्यायालय के प्रशासनिक न्यायाधीश विकास बुधवार उपस्थित रहे। वर्चुअली उद्घाटन के दौरान मुख्य न्यायाधीश ने चुनार की ऐतिहासिकता का वर्णन करते हुए कहा कि चुनार में अब आधुनिक साज सज्जा से युक्त न्यायालय का संचालन हो सकेगा। उन्होंने कहा कि इस न्यायालय से जुड़े अधिवक्ता, वादकारी के साथ ही न्यायिक कार्य में लगे कर्मियों को सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा। नव निर्मित न्यायालय 6.2 एकड भूमि में लगभग 16 करोड़ की लागत से कार्यदायी संस्था सीएनडीएस द्वारा तैयार किया गया है। न्यायालय के उद्घाटन से स्थानीय अधिवक्ताओं में हर्ष व्याप्त है, वहीं शीघ्र अन्य न्यायालय के स्थानांतरित होने की उम्मीद जताया। उद्घाटन के दौरान जनपद एवं सत्र न्यायाधीश अरबिंद कुमार मिश्र, सीजेएम जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव पलल्वी, सिविल जज (जू0डि0) ज्ञानेन्द्र सिंह, जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार, पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक, एसडीएम राजेश कुमार वर्मा, सीओ मंजरी राव एवं अन्य अधिकारी व अधिवक्ता गण मौजूद रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!