संघ पुरोधा राम बुलावन सिंह की 14वीं पूण्यतिथि पर हवन एवं परिचर्चा आज
मीरजापुर।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पुरोधा रहे राम बुलावन सिंह, जो संघ चालक जी के नाम से जाने और पहचाने जाते रहे है, की 14वीं पूण्यतिथि 03 अप्रैल को राजदीप महाविद्यालय परिसर में प्रातः 10 बजे हवन के साथ प्रारंभ होगा।
तत्पश्चात राम बुलावन सिंह के व्यक्तित्व और कर्तृत्व पर परिचर्चा होगी। चुनार में संघ और जनसंघ को पहचान दिलाने और सशक्त बनाने में राम बुलावन सिंह का बहुत ही योगदान रहा है। उनकी प्रेरणा से पाकर सैकड़ों कार्यकर्ता लक्ष्य पथ पर परं वैभव की कामना से आज भी आगे बढ़ रहे हैं। उनका समाज के लिए समर्पित एवं नि:स्वार्थ जीवन सबको प्रकाशित करता रहेगा। उनके सुपुत्र एवं राजदीप कालेज के प्रबंधक इंजीनियर राज बहादुर सिंह ने यह जानकारी देते हुए अनुरोध किया है कि कृपया हवन एवं परिचर्चा में भाग लेवें।


