News

धूमधाम से निकाली गयी भगवान श्री चित्रगुप्त जी की शोभा यात्रा
फोटोसहित
मीरजापुर। सम्पूर्ण सृष्टि के कर्मों, पाप-पुण्य व जीवन-मरण का लेखा जोखा रखने वाले, अखिल ब्रह्माण्ड व चराचर जगत के स्वामी आराध्य देव भगवान श्री चित्रगुप्त जी के प्राकट्य दिवस पर अग्रणी सामाजिक संस्था के०एस०पी० ट्रस्ट द्वारा शहर के मध्य बरियाघाट स्थित 124 वर्ष प्राचीन श्री चित्रगुप्त मन्दिर से भव्य शोभा यात्रा निकाली गयी।
शोभायात्रा में भगवान चित्रगुप्त जी की आकर्षक झांकी, फूलों की बारिश, डी.जे., ढोल-ताशा व अन्य वाद्य यंत्रों के साथ ही आतिशबाजी की भी व्यवस्था की गयी थी। शोभा यात्रा में भगवान को अर्पित किया गया ‘कलम’ प्रसाद स्वरूप आमजनों में वितरित किया गया, जो सभी में कौतूहल का विषय रहा। शोभायात्रा के मार्ग में जगह-जगह भक्तगण भगवान की आरती हेतु थाल व माला-फूल लिये खड़े रहे। शोभायात्रा के प्रति आमजनों के उत्साह व उल्लास का अन्दाजा इसी से लगाया जा सकता है कि शोभा यात्रा मार्ग में एक दर्जन से भी अधिक स्थानों पर स्वागत द्वार बनवाये गये थे, साथ ही विभिन्न समाजसेवियों व सामजिक संस्थाओं द्वारा शोभा यात्रा में सम्मिलित भक्तों हेतु विभिन्न स्थानों पर स्टालों के माध्यम से शरबत व जलपान की व्यवस्था की गयी थी। शोभायात्रा की विशेषता रही कि हजारों की तादाद में उमड़े भक्तों में महिलाओं की संख्या पुरूषों से कम नहीं रही।

आयोजक संस्था के.एस.पी. ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ० शक्ति श्रीवास्तव के नेतृत्व में निकली इस शोभा यात्रा में विधान परिषद सदस्य आशुतोष सिन्हा, के.पी. ट्रस्ट के महामंत्री एस.डी. कौटिल्य, पूर्व महामंत्री कुमार नारायण, प्रशान्त श्रीवास्तव, आर0के0 श्रीवास्तव, चन्दौली से डॉ० शरद चन्द्र श्रीवास्तव, कोलकाता से सुबोध श्रीवास्तव, अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के पश्चिम बंगाल प्रदेश अध्यक्ष डी0एन0 वर्मा, कायस्थ महासभा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष सुजीत कुमार वर्मा, गोरखपुर से ट्रस्ट के महामंत्री अजय सिन्हा, पटना से विजय कुमार सिन्हा, वाराणसी से राजकुमार श्रीवास्तव पप्पू, पद्मश्री उर्मिला श्रीवास्तव, राष्ट्रवादी मंच के संस्थापक मनोज श्रीवास्तव, शिवम श्रीवास्तव, दिलीप श्रीवास्तव, आनन्द स्वरूप श्रीवास्तव, सुशील श्रीवास्तव, रजत श्रीवास्तव, चित्रगुप्त सभा के अध्यक्ष पंकज श्रीवास्तव, कायस्थ महासभा के पूर्व अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, नरेन्द्र श्रीवास्तव, एड० सुधांशु श्रीवास्तव, श्रीश श्रीवास्तव, करूणा निधान, राजन श्रीवास्तव, अंकुर श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव, डॉ० पी.पी. श्रीवास्तव, मनोज चित्रांश, अमिताभ श्रीवास्तव, दिव्यांश श्रीवास्तव, आयुष श्रीवास्तव, शालिनी सिन्हा, संगीता श्रीवास्तव व रोली श्रीवास्तव आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!