श्री कपीश्वर महावीर संकट मोचन मंदिर पर भंडारे का हुआ आयोजन
फोटोसहित
मीरजापुर।
नगर के सदर तहसील परिसर स्थित श्री कपीश्वर महावीर संकट मोचन मंदिर पर हनुमान जन्मोत्सव के पावन पर्व पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हनुमान जी के भव्य श्रंगार और सजावट के बाद आरती पूजन की गयी और भोग लगाया गया। ततपश्चात हजारो भक्तो ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर अनूप गुप्ता, दिलीप गुप्ता, हिमांशु चौरसिया, अमित प्रजापति, किशन चौरसिया, रूप नारायण चौहान सहित कुशवाह राजकुमार, रितेश एवं सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


